Jharkhand Stone Mines Case : ईडी ने साहिबगंज की पत्थर खदानों का प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मांगा ब्योरा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jun 2022 9:55 AM

विज्ञापन

ईडी ने साहिबगंज की पत्थर खदानों के संबंध में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जानकारी मांगी है. निदेशालय ने 2021 के बाद जिन खदानों को सीटीओ (कंसेंट टू ऑपरेट) दिया था, उसके बारे में जानकारी मांगी गयी है.

विज्ञापन

Stone Mines Case : ईडी ने साहिबगंज की पत्थर खदानों के संबंध में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जानकारी मांगी है. निदेशालय ने 2021 के बाद जिन खदानों को सीटीओ (कंसेंट टू ऑपरेट) दिया था, उसके बारे में जानकारी मांगी गयी है. वैसी खदानों के बारे में भी जानकारी मांगी गयी है, जो रद्द करने के बाद फिर से बहाल की गयी हैं. बोर्ड के सदस्य सचिव को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. पूजा सिंघल प्रकरण में ईडी की छापेमारी के बाद कई से पूछताछ हो चुकी है. इस दौरान ही साहिबगंज की खदानों का सीटीओ रद्द करने और फिर से बहाल करने का मामला सामने आया. साहिबगंज में 500 पत्थर खदानों को संचालन की अनुमति मिली थी. इसमें कई के संचालन की अनुमति समाप्त कर दी गयी थी, फिर बहाल कर दिया गया था.

सरयू राय ने उठाया था मामला

विधायक सरयू राय ने विधानसभा में पत्थर खदानों व क्रशरों का सीटीओ रद्द करने का मामला उठाया था. साहिबगंज में 69 क्रशर बंद किये गये थे, बाद में 23 खोल दिये गये. आखिर किन नियमों का उल्लंघन करने पर सीटीओ रद्द किया गया और फिर दोबारा किन नियमों का पालन करने पर उन्हें फिर से खोला गया, श्री राय ने जांच कराने की मांग की थी.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola