झारखंड राज्य महिला व पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में रांची रेलवे और एकलव्य सेंटर रांची बने विजेता

Published at :30 Aug 2022 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड राज्य महिला व पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में रांची रेलवे और एकलव्य सेंटर रांची बने विजेता

महिला वर्ग में साउथ-ईस्टर्न रेलवे रांची ने रांची जिला टीम को 1-0 से हराया. वहीं पुरुष वर्ग में एकलव्य सेंटर ने हॉकी रांची को 7-1 से पराजित किया. टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करनेवाली रांची रेलवे की संगीता कुमारी और एकलव्य सेंटर के नोएल टोपनो को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया.

विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सिमडेगा में आयोजित पांचवीं सीनियर झारखंड राज्य महिला व पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के महिला वर्ग का खिताब रांची रेलवे व पुरुष वर्ग का खिताब एकलव्य सेंटर रांची ने जीत लिया. महिला वर्ग में साउथ-ईस्टर्न रेलवे रांची ने रांची जिला टीम को 1-0 से हराया. वहीं पुरुष वर्ग में एकलव्य सेंटर ने हॉकी रांची को 7-1 से पराजित किया. टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करनेवाली रांची रेलवे की संगीता कुमारी और एकलव्य सेंटर के नोएल टोपनो को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया.

सिमडेगा मे किया गया था आयोजित

27-29 अगस्त तक सिमडेगा में आयोजित टूर्नामेंट का आयोजन हॉकी झारखंड, टाटा स्टील, जिला प्रशासन सिमडेगा और हॉकी सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसपी सौरव कुमार, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह व नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू ने विजेता और उप विजेता टीमों के बीच पुरस्कार बांटे. इससे पहले सभी खिलाड़ियों, अतिथियों, आयोजन समिति के सदस्यों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Also Read: IND vs HK Asia Cup 2022: अगले मैच में हांगकांग का सामना करेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें लाइव
सिमडेगा में हॉकी का जुनून दिखा: सौरभ कुमार

उपस्थित खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति को खेल दिवस की बधाई देते हुए पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने कहा, ‘सिमडेगा में उन्होंने हॉकी का जुनून देखा है. खिलाड़ियों से भी कई गुना अधिक दर्शकों का उत्साह देखकर यहां की खेल संस्कृति के बारीकी का पता चलता है. महिला वर्ग में हमारे खिलाड़ी लगातार देश का नाम रोशन कर रहे हैं. पुरुष खिलाड़ियों से अपील है कि वे और अधिक मेहनत करें और भारतीय टीम में चुने जाएं. हॉकी झारखंड के साथ-साथ हॉकी सिमडेगा के सदस्यों ने जिस तरह शानदार आयोजन कराया है, उसकी सराहना जितनी की जाए, बहुत कम है.’

जेके इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया

जेके इंटरनेशनल स्कूल अगड़ू में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर सरदार इंद्रजीत सिंह उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को कभी हार नहीं मानना चाहिए. इस मौके पर दलादली चौक से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें जेके इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों और जेके क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने भाग लिया. सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola