ePaper

पंचायत चुनाव को लेकर रांची DC ने मोरहाबादी के डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश

Updated at : 10 May 2022 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर रांची DC ने मोरहाबादी के डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश

झारखंड पंचायत चुनाव को लेकर रांची जिला के चार प्रखंड में पहले चरण का चुनाव है. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसी सिलसिले में रांची डीसी छवि रंजन ने मोरहाबादी के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

विज्ञापन

Jharkhand Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव के पहले चरण को लेकर रांची जिला प्रशासन की तैयारी पूरी है. इसी कड़ी में डीसी छवि रंजन ने मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. पहले चरण का चुनाव 14 मई, 2022 को और मतगणना 17 मई, 2022 को है. रांची जिला के चार प्रखंड बुंडू, राहे, सोनाहातू और तमाड़ प्रखंड में पहले चरण में चुनाव होना है.

डीसी ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

पंचायत चुनाव के मद्देनजर मोरहाबादी के डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण करने के दौरान रांची डीसी छवि रंजन ने प्रथम चरण के मतदान के लिए संबंधित कोषांग के सीनियर अधिकारियों से पोलिंग पार्टी के डिस्पैच, कर्मियों के बैठने की व्यवस्था, मैपिंग सुविधाओं आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

13 मई को पोलिंग पार्टियों की होगी डिस्पैच

डीसी श्री रंजन ने कहा कि 14 मई को पहले चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टी का डिस्पैच मोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर से एक दिन पहले यानी 13 मई, 2022 को किया जाएगा. इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. उन्होंने बताया कि मोरहाबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में पोलिंग पार्टी के बैठने की प्रखंडवार व्यवस्था होगी. तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

Also Read: गुमला के बैरटोली गांव में दीवार लेखन और पोस्टरबाजी कर पंचायत चुनाव का विरोध, हरकत में आया प्रशासन

बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान कर्मियों के लिए आवश्यक बुनियादी न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने डिस्पैच सेंटर में पेयजल, शौचालय की सुविधा, चिकित्सा सुविधाएं और हेल्प डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही कहा कि मतदान कर्मियों को कोई परेशानी ना हो. इस दौरान बैलेट बॉक्स के रख-रखाव का भी निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारी को उचित दिशा-निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान डीडीसी विशाल सागर एवं संबंधित कोषांग के सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola