ePaper

गांव की सरकार : पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की काउंटिंग मंगलवार को, गढ़वा के रंका में सभी तैयारी पूरी

Updated at : 16 May 2022 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
गांव की सरकार : पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की काउंटिंग मंगलवार को, गढ़वा के रंका में सभी तैयारी पूरी

झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण की काउंटिंग मंगलवार (17 मई, 2022) को होगी. गढ़वा के रंका स्थित प्लस टू विद्यालय में बने मतगणना केंद्र में पांच प्रखंडों की गिनती होगी. इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand Panchayat Chunav Counting: झारखंड पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की काउंटिंग मंगलवार (17 मई, 2022) को हो रही है. इसको लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. गढ़वा के रंका स्थित प्लस टू विद्यालय को स्ट्रांग रूम सह मतगणना केंद्र बनाया गया है. यहां जिले के पांच प्रखंडों में हुए चुनाव की काउंटिंग होगी. इसको लेकर सुरक्षा के भी व्यापक व्यवस्था की गयी है.

पांच प्रखंडों की काउंटिंग के लिए अलग-अलग टेबल

रंका के प्लस टू विद्यालय में बने मतगणना केंद्र में पांच प्रखंडों की काउंटिंग के लिए अलग-अलग टेबल बनाया गया है. यहां कुल 58 टेबल पर मतगणना होगी़ इसके लिए 174 मतगणना कर्मियों की प्रतिनियुक्त की गयी है. इसमें रंका के लिए 14, रमकंडा, चिनिया एवं भंडरिया के लिए 12-12 तथा बड़गड़ प्रखंड के लिए आठ टेबल बनाये गये हैं. सभी टेबल पर एक-एक मतगणना पर्यवेक्षक और दो-दो मतगणना सहायकों की नियुक्ति की गयी है.

शांतिपूर्ण मतगणना के लिए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था

मतगणना को लेकर जगह-जगह पर बैरेकेटिंग भी की गयी है. प्रत्याशी एवं एजेंट के लिए भी अलग बैरेकेटिंग की गयी है. मतगणना कार्य सुबह आठ बजे से शुरू किया जायेगा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने सभी पदाधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ मतगणना का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है. शांतिपूर्ण मतगणना का कार्य कराने को लेकर सुरक्षा की व्यवस्था चाक-चौबंद की गयी है. इसके लिए पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं.

Also Read: गांव की सरकार : देवघर कॉलेज में बना मतगणना केंद्र, 3 प्रखंडों की होगी काउंटिंग, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

विभिन्न पदों के लिए 1423 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

संबंधित पदों के लिये अलग-अलग रंग के मत पत्रों का प्रयोग किया गया है. विभिन्न पदों के कुल 1423 प्रत्याशियों की गिनती होगी़ इधर मतगणना को लेकर सोमवार को उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उपविकास आयुक्त ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया़ उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बैरेकेटिंग, भोजन व पानी की व्यवस्था सहित मतगणना कर्मियों एवं प्रत्याशियों व उनके एजेंटों के लिए पानी आदि की व्यवस्था का जायजा लिया.

रिपोर्ट : विनोद पाठक, गढ़वा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola