Jharkhand News : झारखंड में तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, दो लोग घायल

Updated at : 21 Sep 2021 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : झारखंड में तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, दो लोग घायल

दर्शना चाकी (25 वर्ष), बॉबी पूर्ति (22 वर्ष) व सोमा चाकी (17 वर्ष) एक ही बाइक पर सवार हो कर आमदा के उदालखम गांव से अपने घर वापस लौट रहे थे. तभी कुचाई-खमारडीह पुलिया के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे भारी वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया.

विज्ञापन

Jharkhand News, सरायकेला न्यूज (शचींद्र कुमार दाश) : झारखंड के सरायकेला जिले के खरसावां-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कुचाई-खमारडीह पुलिया के पास आज मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे सड़क दुर्घटना (road accident) में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बाइक (bike rider) पर सवार होकर 3 लोग अपने घर लौट रहे थे, तभी भारी वाहन (heavy vehicle) ने इन्हें टक्कर मार दी. इससे एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दो लोग हादसे में घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार जानुमबेड़ा गांव के दर्शना चाकी (25 वर्ष), बॉबी पूर्ति (22 वर्ष) व सोमा चाकी (17 वर्ष) एक ही बाइक पर सवार हो कर आमदा के उदालखम गांव से अपने घर वापस लौट रहे थे. तभी कुचाई-खमारडीह पुलिया के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे भारी वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में दर्शना चाकी ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया. दर्शना चाकी के सिर पर गंभीर चोट लगी थी.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी, 3 आरोपी अरेस्ट

इस सड़क हादसे में एक की मौत गयी, जबकि बॉबी पूर्ति का हाथ टूट गया. सोमा चाकी को भी हल्की चोट लगी है. सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उनकी मदद की. इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस से तीनों को खरसावां सीएचसी लाया गया. जहां एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया गया है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में भारी बारिश के आसार, रांची में झमाझम बारिश, ये है पूर्वानुमान

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola