Jharkhand Naxal News : लोहरदगा में अपने भाई से मिलने पहुंचा सब जाेनल कमांडर गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

Jharkhand Naxal News (लोहरदगा) : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के रवींद्र गंझू के दस्ता का सबजोनल कमांडर उदय उरांव पिता सुकरू उरांव को लोहरदगा जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अपने भाइयों से मिलने पहुंचा नक्सली को पुलिस ने छापामारी कर पेशरार थाना क्षेत्र के मुरहू करचा गांव से गिरफ्तार किया है.
Jharkhand Naxal News (गोपी कुंवर, लोहरदगा) : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के रवींद्र गंझू के दस्ता का सबजोनल कमांडर उदय उरांव पिता सुकरू उरांव को लोहरदगा जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अपने भाइयों से मिलने पहुंचा नक्सली को पुलिस ने छापामारी कर पेशरार थाना क्षेत्र के मुरहू करचा गांव से गिरफ्तार किया है.
एसपी प्रियंका मीणा ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा सब जोनल कमांडर उदय उरांव अपने गांव पेशरार थाना क्षेत्र के मुरहू करचा अपने भाईयों से मिलने आया हुआ है. गुप्त सूचना के आधार पर उग्रवादी के गिरफ्तारी के लिए छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल द्वारा मुरहू करचा में घेराबंदी कर छापामारी अभियान चलाया गया. जिसमें उग्रवादी के सक्रिय सबजोनल कमांडर उदय उरांव को गिरफ्तार किया गया.
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी उदय उरांव ने कई नकसली घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकारी है. पुलिस- नक्सली मुठभेड में भी शामिल होने की बात कही. पेशरार थाना क्षेत्र के ओनेगडा पुल निर्माण में लेवी को लेकर ठेकेदार के मुंशी के साथ मारपीट एवं ठेकेदार विकास गुप्ता के मुंशी की हत्या एवं निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर एवं पोकलेन को विस्फोट कर क्षतिग्रस्त करने में भी शामिल था.
गिरफ्तार नक्सली उदय उरांव पर पेशरार थाना में कई मामले दर्ज हैं. इसके तहत विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 27 आर्म्स एक्ट, यूएपी एक्ट तथा 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. एसपी के मुताबिक, कुछ दिन पहले सेरेंगदाग घाटी में पुलिस गश्ती दल को क्षति पहुंचाने के लिए उग्रवादियों द्वारा गोलीबारी की गयी थी. जिसमें तीन पुलिस कर्मी जख्मी हुए थे. इस कांड में उग्रवादी संगठन का एक सदस्य लातेहार जिला के गारू थाना क्षेत्र के हटा गांव निवासी उपेंद्र उरांव की मौत पुलिस की गोली लगने से हो गयी थी.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




