Jharkhand Naxal News : झारखंड के चतरा में हथियारबंद नक्सलियों ने सीसीएल कोलियरी में वाहन को किया आग के हवाले, पुलिस चला रही विशेष छापामारी अभियान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 May 2021 11:14 AM
Jharkhand Naxal News, चतरा न्यूज (दीनबंधु) : झारखंड के चतरा जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने दस्तक दी है. शुक्रवार की देर रात करीब आधा दर्जन हथियारबंद नक्सलियों ने सीसीएल परियोजना में उत्खनन कार्य में लगी कंपनी की हाइवा को फूंक दिया. घटना की सूचना मिलते ही चतरा के टंडवा व लातेहार के बालूमाथ की पुलिस मौके पर पहुंची. नक्सलियों की धर पकड़ के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. आपको बता दें कि इससे पहले भी नक्सलियों ने कोलियरी में तांडव मचाया है.

चतरा जिले के कोयलांचल में नक्सलियों ने एक बार फिर तांडव मचाया. सीसीएल परियोजना में उत्खनन कार्य में लगी वीपीआर रेडी कंपनी की एक हाइवा को नक्सलियों ने फूंक दिया. ये घटना मगध के चमातु माइंस की है. बताया जा रहा है कि आधा दर्जन हथियारबंद नक्सलियों ने शुक्रवार की आधी रात को इस घटना को अंजाम दिया.
घटना की सूचना मिलने पर चतरा के टंडवा व लातेहार के बालूमाथ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. नक्सलियों की धरपकड़ को लेकर क्षेत्र में विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. आपको बता दें कि पूर्व में भी टीएसपीसी के नक्सलियों ने आरकेटीसी एवं जय अम्बे कंपनी की हाइवा को फूंककर क्षेत्र में दहशत फैलायी थी. झारखंड के चतरा में नक्सलियों ने सीसीएल कोलियरी में वाहन को आग लगाया तथा Hindi News से अपडेट के लिए बने रहें।
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए