ePaper

Jharkhand Municipal Election: नगर पंचायत अध्यक्ष का पद ST महिला के लिए रिजर्व, विरोध में सरायकेला बंद

Updated at : 19 Nov 2022 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Municipal Election: नगर पंचायत अध्यक्ष का पद ST महिला के लिए रिजर्व, विरोध में सरायकेला बंद

लोगों का कहना है कि सरायकेला नगर पंचायत सामान्य जाति बहुल क्षेत्र है. पूर्व में भी यहां तीन बार सामान्य महिला के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित किया गया था. इस बार एसटी महिला के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित कर दिया गया है, जिसके कारण स्वत: बंद का आयोजन कर विरोध किया जा रहा है.

विज्ञापन

Jharkhand Municipal Election: सरायकेला नगर पंचायत में अध्यक्ष का पद एसटी महिला के लिए आरक्षित कर दिए जाने के कारण शनिवार को सरायकेला बंद किया गया. शनिवार की सुबह से ही दुकानदारों ने खुद ही दुकानें बंद रखीं, जबकि वाहनों का परिचालन जारी रहा. हालांकि सुबह 9.30 बजे के बाद धीरे-धीरे दुकानें खुलने लगीं. वाहनों का परिचालन सामान्य रहा. इधर, इस मामले को लेकर पीआईएल दाखिल करने की तैयारी हो रही है.

एसटी महिला के लिए अध्यक्ष पद हुआ आरक्षित

लोगों का कहना है कि सरायकेला नगर पंचायत सामान्य जाति बहुल क्षेत्र है. पूर्व में भी यहां तीन बार सामान्य महिला के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित किया गया था. इस बार एसटी महिला के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित कर दिया गया है, जिसके कारण स्वत: बंद का आयोजन कर विरोध किया जा रहा है. दुकानें बंद रहने से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. हालांकि सुबह 9.30 बजे के बाद धीरे-धीरे दुकानें खुलने लगीं. बाजार बंद रहने से गैरेज चौक, बिरसा चौक, मुख्य बाजार सहित अनुमंडल चौक में दुकानें बंद रहीं, हालांकि वाहनों का परिचालन सामान्य रहा. सरायकेला से टाटा, चाईबासा, खरसावां की और जानेवाले वाहनों का परिचालन सामान्य दिनों की तरह रहा. दुकानों से लेकर होटल व सब्जी मार्केट भी बंद रहा. हालांकि आवश्यक समानों की दुकानें खुली रहीं.

Also Read: Jharkhand News: रेल इंजन बदलने के दौरान दो ट्रेन ड्राइवरों की मौत, चक्रधरपुर रेल मंडल में शोक की लहर

पीआईएल दाखिल करने की हो रही है तैयारी

सरायकेला नगर पंचायत का अध्यक्ष पद आरक्षित किये जाने को लेकर पीआईएल दाखिल करने की तैयारी हो रही है. लोगों का कहना है कि नगर की 90 प्रतिशत जनसंख्या सामान्य है तो किस आधार पर अध्यक्ष का पद एसटी महिला के लिए आरक्षित किया गया है. इसके खिलाफ पीएआईएल दाखिल की जायेगी.

Also Read: Jharkhand News: पूर्व मंत्री डॉ सबा अहमद का दिल्ली में निधन, लालू प्रसाद की सरकार में रहे थे मंत्री

रिपोर्ट : प्रताप मिश्रा, सरायकेला

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola