ePaper

Jharkhand Cyber Crime News : झारखंड में सबसे बड़ा साइबर क्राइम, गढ़वा में साइबर क्रिमिनल ने की 10 करोड़ की अवैध निकासी, जानें पूरा मामला

Updated at : 03 Feb 2021 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Cyber Crime News : झारखंड में सबसे बड़ा साइबर क्राइम, गढ़वा में साइबर क्रिमिनल ने की 10 करोड़ की अवैध निकासी, जानें पूरा मामला

Jharkhand Cyber Crime News Update, Jharkhand News, Ranchi News, रांची : झारखंड में साइबर क्राइम की सबसे बड़ी खबर मंगलवार (02 फरवरी, 2021) को गढ़वा से मिली है. गढ़वा में साइबर अपराधियों ने एक साथ 10 करोड़ रुपये की ठगी की है. यह राशि बराज के आसपास रहनेवाले रैयतों के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये मुआवजे के लिए भेजा था. लेकिन, उनमें से 10 करोड़ रुपये की अवैध रूप से निकासी कर ली गयी है. यह अब तक का झारखंड का सबसे बड़ा साइबर क्राइम का मामला है.

विज्ञापन

Jharkhand Cyber Crime Latest News, Jharkhand News, Ranchi News, रांची : झारखंड में साइबर क्राइम की सबसे बड़ी खबर मंगलवार (02 फरवरी, 2021) को गढ़वा से मिली है. गढ़वा में साइबर अपराधियों ने एक साथ 10 करोड़ रुपये की ठगी की है. यह राशि बराज के आसपास रहनेवाले रैयतों के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये मुआवजे के लिए भेजा था. लेकिन, उनमें से 10 करोड़ रुपये की अवैध रूप से निकासी कर ली गयी है. यह अब तक का झारखंड का सबसे बड़ा साइबर क्राइम का मामला है.

Jharkhand Cyber Crime News Update: यह राशि गढ़वा जिला अंतर्गत खरौंधी थाना क्षेत्र के डोमनी नदी पर बनने वाले बराज को लेकर रैयतों को मुआवजा देने के लिए विशेष भू- अर्जन विभाग में आया था, जिसे साइबर क्रिमिनल ने उड़ा दिया. बता दें कि डोमनी नदी पर बराज बनाने की स्वीकृति राज्य सरकार ने दी थी. बराज के आसपास रहने वाले रैयतों को मुआवजा देने के लिए करोड़ों रुपये सरकार ने विभाग को भेजी थी. लेकिन, इस राशि में से 10 करोड़ की राशि साइबर क्रिमिनल ने अपने नाम कर लिये. झारखंड में साइबर क्राइम से जुड़ी हर Hindi News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

बता दें कि बराज बनाने की स्वीकृति मिलने के बाद वर्ष 2014 में इसका शिलान्यास भी तत्कालीन विधायक द्वारा किया गया था. इससे बराज के आसपास के रैयतों के बीच उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें मुआवजा मिलेगा, लेकिन उसके पहले ही साइबर क्रिमिनल ने उनके रुपये को अवैध तरीके से निकाल लिया.

Also Read: Sterilization Scam : झारखंड के गढ़वा में नसबंदी घोटाला, पढ़िए कैसे स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने निजी अस्पतालों से मिलीभगत कर डकार लिए लाभुकों के रुपये

इस संबंध में गढ़वा डीसी राजेश कुमार पाठक ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच तेज कर दी है. इसके लिए एक कमेटी भी बनायी गयी है. हर पहलुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही इसका खुलासा होगा. इधर, पलामू सांसद और भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप साही ने भी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द इसका खुलासा करने की बात कही. विधायक श्री साही ने कहा कि यह गरीब किसान का पैसा है. इसे जल्द से जल्द लाना पुलिस प्रशासन की जिम्मेवारी है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola