झारखंड में असीम खेल संभावनाएं, प्रतिभा और खिलाड़ी की कोई कमी नहीं : सरोजनी लकड़ा

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की पूर्व खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा को राज्य में खेल के विकास के लिए किये गये कामों के लिए ‘प्रभात खबर’ की ओर से झारखंड गौरव सम्मान दिया गया है. उन्होंने खास बातचीत में कहा कि झारखंड में खेल की असीम संभावनाएं हैं और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. देखें वीडियो…

विज्ञापन

सिपाही से आइपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) तक का सफर तय कर सरोजनी लकड़ा प्रेरणास्रोत बन चुकीं हैं. सरोजनी अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र लातेहार के गारू प्रखंड से हैं. उन्होंने 100 मीटर हर्डल रेस, 400 मीटर रिले रेस, हाई जंप में राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते. जर्मनी से ओलिंपिक स्टडी में एमए की डिग्री हासिल की. खेल की बदौलत आउट ऑफ टर्म वर्ष 1991 में उन्हें इंस्पेक्टर बना दिया गया. वर्ष 2008 में वह डीएसपी बनीं और वर्ष 2023 में आइपीएस बनकर इतिहास रच दिया. वह कुछ वर्षों तक झारखंड की खेल निदेशक भी रहीं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola