झारखंड फुटबॉल रेफरी बोर्ड को AIFF से मिली मान्यता, 1500 रेफरियों के लिए खुला आगे का रास्ता

Published at :17 Nov 2022 9:36 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड फुटबॉल रेफरी बोर्ड को AIFF से मिली मान्यता, 1500 रेफरियों के लिए खुला आगे का रास्ता

झारखंड रेफरी बोर्ड का गठन करने के बाद इसे एआईएफएफ को भेज दिया गया था. झारखंड रेफरी बोर्ड के नये चेयरमैन गोविंदपुर के रेफरी सुरेंद्र बहादुर सिंह होंगे. वहीं राष्ट्रीय रेफरी नवीन सुंडी हेड ऑफ रेफरी होंगे.

विज्ञापन

Jharkhand News: ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ने झारखंड रेफरी बोर्ड को मान्यता दे दी है. लगभग सात वर्ष के बाद राज्य में रेफरी बोर्ड को नयी जीवनी मिली है. इससे झारखंड के विभिन्न जिलों के कुल 1500 रेफरियों के लिए आगे का रास्ता भी खुल गया है. अब उनको एआइएफएफ के रेफरी कार्यक्रम व रेफरी परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा.

रेफरी बोर्ड के नये चेयरमैन होंगे सुरेंद्र बहादुर सिंह

इस वर्ष धनबाद में झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन का चुनाव सह एजीएम हुआ था. इसमें झारखंड रेफरी बोर्ड का गठन करने के बाद इसे एआईएफएफ को भेज दिया गया था. झारखंड रेफरी बोर्ड के नये चेयरमैन गोविंदपुर के रेफरी सुरेंद्र बहादुर सिंह होंगे. वहीं राष्ट्रीय रेफरी नवीन सुंडी हेड ऑफ रेफरी होंगे. झारखंड रेफरी बोर्ड को मान्यता मिलने से झारखंड के रेफरी एआइएफएफ द्वारा संचालित रेफरी पोर्टल रासी (रेफरी असेसर्स एंड रेफरी एडमिनिस्ट्रेटिव) पर अपने मैच व कार्य के विवरण अपलोड कर सकेंगे.

Also Read: IND vs NZ T20: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर कोच लक्ष्मण ने जताया भरोसा, बोले- ‘वे एक बेहतरीन लीडर हैं’
झारखंड रेफरी बोर्ड की नयी कमेटी

झारखंड रेफरी बोर्ड की नयी कमेटी सुरेंद्र बहादुर सिंह (चेयरमैन, जमशेदपुर), नवीन सुंडी (एचओआर, जमशेदपुर), उदय मिश्रा (सदस्य, धनबाद), भैया मुरारी कुमार (सदस्य, हजारीबाग), विसले मिंज (सदस्य, गुमला), ओपी ठाकुर (सदस्य, रांची), एसके डे (सदस्य, जमशेदपुर), साजिद अहमद (सदस्य, लोहरदगा), एस सुजाउद्दीन (सदस्य, लोहरदगा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola