Jharkhand Crime News: झारखंड में दिनदहाड़े महिला की हत्या, जमीन विवाद में मर्डर की आशंका

Updated at : 05 Jun 2022 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News: झारखंड में दिनदहाड़े महिला की हत्या, जमीन विवाद में मर्डर की आशंका

Jharkhand Crime News: गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेग्जिनिया में जिस महिला की हत्या की गयी है, उसकी शिनाख्त मेग्जिनिया निवासी गोविंद वर्मा की पत्नी सरिता वर्मा के रूप में की गयी. घटना के बाद इलाके में दहशत है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हत्यारों गिरिडीह-गांडेय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: झारखंड के गिरिडीह में खेत से सब्जी लेकर पैदल अपने घर लौट रही महिला की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. ये घटना मुफस्सिल थाना इलाके में मेग्जिनिया की है, जहां रविवार सुबह करीब 8.30 बजे दिनदहाड़े महिला की हत्या कर दी गयी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में हत्या की गयी है. हत्या से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इसके बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटाया.

हत्या के विरोध में सड़क जाम

झारखंड के गिरिडीह में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. कानून को धत्ता बताते हुए अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतका की जमीन विवाद में हत्या की गयी है. गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेग्जिनिया में जिस महिला की हत्या की गयी है, उसकी शिनाख्त मेग्जिनिया निवासी गोविंद वर्मा की पत्नी सरिता वर्मा (27 वर्ष) के रूप में की गयी. घटना के बाद इलाके में दहशत है. इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह-गांडेय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

Also Read: Jharkhand News: विश्वास रैली में बोले JP Nadda, BJP ने ली है आदिवासियों की सुध, CM हेमंत पर साधा निशाना

जमीन विवाद में हत्या की आशंका

गिरिडीह में महिला की हत्या की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या से आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास की, लोग किसी की बात मानने को तैयार नहीं थे. इस घटना को लेकर परिजन गांव के ही कुछ लोगों के ऊपर जमीन विवाद के कारण सरिता वर्मा की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Also Read: Jharkhand Breaking News Live: गिरिडीह में दिनदहाड़े महिला की हत्या, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

रिपोर्ट : मृणाल कुमार, गिरिडीह

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola