ePaper

Garhwa : घूसखोरी के आरोपी ASI को पकड़ने गयी ACB टीम पर पुलिस ने किया हमला, कर दी जमकर पिटाई, जानें पूरा मामला

Updated at : 28 Oct 2021 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
Garhwa : घूसखोरी के आरोपी ASI को पकड़ने गयी ACB टीम पर पुलिस ने किया हमला, कर दी जमकर पिटाई, जानें पूरा मामला

गढ़वा के रंका में एसीबी टीम पर पुलिस की टीम ने हमला कर दिया. मामला ये है कि एसीबी की टीम रिश्वत का आरोपी एएसआइ कमलेश कुमार सिंह को पकड़ने गयी थी लेकिन पुलिस कर्मियों ने हमला बोल दिया. जिसमें एसीबी इंस्पेक्टर अजीत अरुण एक्का घायल हो गये.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News, Garhwa News गढ़वा : बुधवार की शाम में रंका थाना में रिश्वत लेने के आरोपी एएसआइ कमलेश कुमार सिंह को पकड़ने गयी एसीबी टीम पर रंका थाना के पुलिस कर्मियों ने हमला बोल दिया. हमले में एसीबी इंस्पेक्टर अजीत अरुण एक्का घायल हो गये. आरोपी एएसआइ ने इंस्पेक्टर अजीत अरुण एक्का की कमरे में बंद कर पिटाई कर दी. उसके बाद एएसआइ वहां से भागने में सफल रहा.

खबर लिखने तक गढ़वा एसडीपीओ अवध कुमार यादव मौके पर पहुंच कर जानकारी ले रहे थे. मामले में चौकीदार सुनील ठाकुर को एसीबी की टीम ने हिरासत में ले लिया है. आरोप है कि एएसआइ कमलेश कुमार सिंह ने मारपीट मामले में सुलह के नाम पर आरोपियों से 34 हजार रुपये मांगे थे.

इसमें 17 आरोपी थे. इस पर एक आरोपी ने एसीबी पलामू से संपर्क किया था, जिसके बाद बुधवार की शाम में डीएसपी करुणानंद राम के नेतृत्व में एसीबी की टीम रंका पहुंची थी. वहां एएसआइ के आवास में एक आरोपी कर्री गांव निवासी संतोष कोरवा के माध्यम से 20 हजार रुपये दिये गये. एएसआइ ने पैसा चौकीदार सुनील ठाकुर को देने के लिए कहा.

चौकीदार के रुपये लेते ही एसीबी की टीम ने एएसआइ को दबोचने का प्रयास किया, लेकिन इसकी भनक मिलते ही एएसआइ ने चिल्लाते हुए थाना के पुलिस कर्मियों को आवाज देकर बुला लिया. काफी संख्या में पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और एसीबी की टीम पर राइफल तान दी. पुलिसकर्मी एसीबी के डीएसपी सहित पूरी टीम को दूर ले गये. इस बीच क्वार्टर में अकेले रह गये एसीबी इंस्पेक्टर अजीत अरुण एक्का को बुरी तरह पीटने के बाद आरोपी एएसआइ वहां से भाग गया.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola