ePaper

Jharkhand Crime News : अफीम तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चारा में छिपाकर पंजाब ले जाये जा रहे अफीम व डोडा के साथ चार तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Updated at : 11 Jun 2021 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News : अफीम तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चारा में छिपाकर पंजाब ले जाये जा रहे अफीम व डोडा के साथ चार तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Jharkhand Crime News, चतरा न्यूज (विजय शर्मा) : झारखंड के चतरा जिले की इटखोरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने चार तस्करों समेत डोडा व अफीम बरामद किया है. इसे चारा में छिपाकर पंजाब ले जाया जा रहा था. तभी पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की. डीएसपी केदारनाथ राम ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी.

झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो वाहनों (मिनी ट्रक संख्या पीबी13एएल/9330) व (बोलेरो संख्या जेएच0ए जी/7385) से नौ बोरा डोडा, ढाई सौ ग्राम अफीम, 3 लाख तेइस हजार 5 सौ रुपये व पांच मोबाइल फोन समेत चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है.

Also Read: Jharkhand Crime News : झारखंड की चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 करोड़ के ब्राउन शुगर समेत नौ तस्कर गिरफ्तार, पढ़िए पुलिस को कैसे मिली कामयाबी

चतरा जिले की इटखोरी पुलिस ने चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अफीम तस्करों में कुलवंत सिंह (ग्राम रतौके थाना लोगवार), बहादुर सिंह ग्राम लोहारखडा थाना लोगवार (पंजाब), सुनील सिंह, संदीप सिंह(पिता यशवंत सिंह) ग्राम बकचुमा थाना राजपुर जिला चतरा निवासी शामिल हैं. पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है.

Also Read: पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, लोहरदगा में केंद्र की मोदी पर पर बरसे कांग्रेस नेता

डीएसपी केदारनाथ राम ने बताया कि गुप्त सूचना पर तस्करों को पकड़ा गया है. उक्त डोडा व अफीम राजपुर से पंजाब ले जाया जा रहा था. उन्होंने बताया कि मवेशियों के चारा के साथ अफीम डोडा छिपाकर ले जाया जा रहा था. इसकी सूचना मिलने पर देर रात पुलिस ने घर पर ही इन्हें दबोच लिया. इस अभियान में थाना प्रभारी निरंजन मिश्रा, अवर निरीक्षक अंकित झा, राधेश्याम तिवारी, ललन दुबे शामिल थे. इटखोरी पुलिस को पिछले दो दिनों में अफीम तस्करों के खिलाफ दूसरी सफलता मिली है. इससे पहले नौ जून को भी पुलिस ने डोडा जब्त किया था.

Also Read: सरकारी फाइलों में दबकर रह जा रहे पेंशन फॉर्म, दिव्यांगों व विधवाओं को नहीं मिल पा रही पेंशन

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola