Jharkhand Crime News : झारखंड के चतरा से पंजाब की जा रही थी अफीम की तस्करी, अफीम व कार के साथ चार तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jharkhand Crime News, चतरा न्यूज (दीनबंधु): झारखंड के चतरा जिले की सदर पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग जगहों से डेढ़ किलो गीला अफीम व लगभग एक क्विंटल 16 किलो डोडा बरामद किया. इसके साथ ही एक स्विफ्ट कार नंबर (पीबी 08ई एच 5278) भी बरामद किया. इस दौरान चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. झारखंड से अफीम की तस्करी पंजाब के जालंधर की जा रही थी. इस आशय की जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में दी.

एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लरकुवा मोड से उक्त कार में अफीम बरामद किया गया. कार में लावालौंग के खपरमहुआ के दिनेश गंझु, बिहार मोतिहारी बिजलपुर गांव के हीराचंद मिश्रा, गुमला के असरसोमल गांव के संजय कुमार सिंह, सिमडेगा सालडेगा कुम्हरटोली के आलम महतो को गिरफ्तार किया गया.
एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि ये सभी पंजाब के जालंधर जा रहे थे. अफीम का अनुमानित मूल्य ढाई से तीन लाख रुपया बताया जा रहा है. उक्त लोगों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया. वहीं थाना क्षेत्र के कारी गांव के देवी मंडप में रखा प्लास्टिक के पांच बोरा में डोडा बरामद किया गया. जिसमें पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर अभियुक्त की पहचान कर रही है. छापामारी का नेतृत्व एसडीपीओ कर रहे थे.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए