Jharkhand Crime News : किरीबुरु में सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता का वीडियो बनाकर किया वायरल
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 31 Mar 2021 7:36 PM
Jharkhand Crime News (किरीबुरु) : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत किरीबुरु थाना क्षेत्र की एक युवती ने घर का दरवाजा तोड़ 5 युवकों द्वारा मारपीट करने, दुष्कर्म का प्रयास और अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की शिकायत किरीबुरु थाना में दर्ज करायी है. पीड़िता की शिकायत पर किरीबुरु थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने आरोपी तरुण कान्ति करुवा, विमलेश करुवा, गुरा गोप, अजीत सुरेन एवं सुलेमान तैसुम (सभी बालिग एवं मुर्गापाड़ा निवासी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
Jharkhand Crime News (किरीबुरु) : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत किरीबुरु में एक महिला के साथ 5 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया. इस दौरान पीड़िता का वीडियो बनाकर वायरल भी किया. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, दूसरी ओर दो बच्चों के पिता ने 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. इस संबंध में पीड़िता ने किरीबुरु थाना में मामला दर्ज करायी है.
किरीबुरु थाना क्षेत्र की एक युवती ने घर का दरवाजा तोड़ 5 युवकों द्वारा मारपीट करने, दुष्कर्म का प्रयास और अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की शिकायत किरीबुरु थाना में दर्ज करायी है. पीड़िता की शिकायत पर किरीबुरु थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने आरोपी तरुण कान्ति करुवा, विमलेश करुवा, गुरा गोप, अजीत सुरेन एवं सुलेमान तैसुम (सभी बालिग एवं मुर्गापाड़ा निवासी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
पुलिस को दिये बयान में पीड़िता ने बतायी कि पिछले 12 साल तक शादी का प्रलोभन देकर आरोपी तरुण कांति करुवा दुष्कर्म करता रहा. इस दौरान एक बार गर्भपात भी कराया. जब सामाजिक स्तर पर शादी करने का दबाव बनाया गया, तो वह उसे छोड़कर दूसरी लड़की को 6 वर्ष पूर्व भगाकर शहर से गायब हो गया. इस दौरान काफी मानसिक पीड़ा से गुजरा. इसी बीच परिजनों ने मेरी शादी विकास करमाली के साथ करने का निर्णय लिया. बुधवार को मंगेतर विकास घर आया था. उसके साथ अपने कमरे में सोयी थी. तभी मध्य रात्रि करीब 2 बजे 5 युवक घर का दरवाजा तोड़ प्रवेश किया. इस दौरान मारपीट की गयी और दुष्कर्म का प्रयास किया. इस दौरान उसका एक साथी पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया.
पीड़िता ने कही कि वीडियो वायरल कर मेरी प्रतिष्ठा का हनन किया गया है. इस मामले में किरीबुरु थाना की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है. इस घटना को लेकर महिला संगठनों में भी भारी आक्रोश देखा गया.
वहीं, दूसरी ओर किरीबुरु के मंगलाहाट बाजार से पैदल अपने घर जा रही एक 13 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर दो बच्चों के पिता ने दुष्कर्म किया. इस संबंध में पीड़िता ने दो बच्चों के पिता आशिष नाग (29 वर्ष) पिता स्वर्गीय वीर सिंह नाग के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला किरीबुरु थाना में दर्ज करायी है.
पीड़िता के मुताबिक, शाम को बाजार से अपने घर अकेले लौट रही थी. तभी शाम करीब 7:30 बजे आशिष नाग जबरन उसे पकड़ और मुंह बंद कर प्रोस्पेक्टिंग झरना की ओर ले गया. वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. वह बचाव के लिए कई बार चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन उसने अपने हाथों से मुंह को दबा दिया और चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी. इसी बीच उसके पिता हमें खोजते हुए आयें, तो उन्हें देख आशिष हमें छोड़ कर भाग गया. पिता के आते ही पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने पिता को दी.
Also Read: धनबाद के बैंक अधिकारी की पत्नी ने बोकारो में की सुसाइड, डिप्रेशन में थी महिला
इस संबंध में पीड़िता के पिता ने कहा कि आशीष नाग मेरी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म कर रहा था. हमें देख आशीष भाग गया. पीड़िता के पिता के लिखित शिकायत पर किरीबुरु पुलिस ने आरोपी आशीष नाग के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










