Jharkhand Breaking News LIVE: पलामू की हुसैनाबाद पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, पांच गिरफ्तार
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की आज की प्रमुख खबरें.
Jharkhand Breaking News LIVE: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दिन भर की जरूरी खबरें हम आपको यहां देंगे. बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
पलामू की हुसैनाबाद पुलिस ने बाइक चोर गिरोह किया किया खुलासा, पांच गिरफ्तार
पलामू की हुसैनाबाद पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है और पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने चोरों के पास से चोरी की आठ बाइक भी बरामद की है.
सरायकेला में हत्या के दोषी को आजीवान कारावास की सजा
सरायकेला: कुल्हाड़ी से मारकर जगरु महतो की हत्या करने के मामले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार की अदालत ने गुढ़ाटोला बढ़पाली निवासी सरुल महतो को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनायी. इसके साथ ही पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया.
पलामू में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 60 लीटर अवैध शराब व 4000 किलो जावा महुआ जब्त
मेदिनीनगर: उत्पाद विभाग द्वारा पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र की सलैया पंचायत के अटवाखार गांव में छापेमारी कर 60 लीटर अवैध शराब और 4000 किलो शराब बनाने वाला जावा महुआ बरामद किया गया है. आरोपी प्रमोद साव फरार हो गया. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
पलामू के रहनेवाले पूर्व आईपीएस गंगेश्वर सिंह बनाए गए पश्चिम बंगाल कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य
पलामू के रहने वाले रिटायर्ड आईपीएस सह बंगाल के पूर्व डीजी गंगेश्वर सिंह पश्चिम बंगाल कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य बनाए गए हैं. गंगेश्वर सिंह का साहित्य से गहरा लगाव रहा है.
चौथे टेस्ट मैच के लिए रांची पहुंची भारत और इंग्लैंड की टीम, हुआ भव्य स्वागत
चौथे टेस्ट मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की टीम रांची पहुंच चुकी है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दोनों टीम की खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ.
रांची में होने वाले टेस्ट मैच को बाधित करने की धमकी, धुर्वा थाना में FIR दर्ज
रांची में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टेस्ट मैच को बाधित करने की धमकी मिली है. रांची के धुर्वा थाना में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. जानकारी के मुताबिक यह धमकी सिख फॉर जस्टिस से मिली है. बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीम के खिलाड़ी आज, 20 फरवरी की शाम तक रांची आ जाएंगे. टिकटों की बिक्री भी आज से शुरू कर दी गई है.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए