Jawan OTT Release: शाहरुख खान की जवान इस दिन ओटोटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट और जरूर देखें

शाहरुख खान की फिल्म जवान पहले से ही सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फैंस मूवी को सुपरहिट बता रहे हैं. कई थियेटर्स में शोज हाउसफुल जा रहे हैं. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि यह ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी, तो जानने के लिए पढ़ें…

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान फिल्म जवान आज फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों से भरपूर प्यार मिला.

फैंस सोशल मीडिया पर एसआरके की मूवी को ब्लॉकबस्टर और फुल पैसा वसूल बता रहे हैं. उनका कहना है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी.

कई शहरों में तो शाहरुख खान के फैंस ने होली मनाई और डीजे पर जमकर डांस किया. सामने आ रही वीडियो में सिनेमा हॉल के अंदर दर्शक गानों पर डांस कर रहे हैं.

अब सबके मन में एक ही सवाल है कि जवान ओटीटी पर कब रिलीज होगी और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. वैसे आपको बता दें कि यह फिल्म जल्द ही अमेज़न प्राइम, नेटफ्लिक्स, डिज़्नी+, हॉटस्टार, ज़ी5, वूट और सोनीलिव जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी देखने के लिए उपलब्ध होगी.

ऐसा इसलिए क्योंकि शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के इन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के साथ अच्छे रिश्ते हैं. ऐसे में अगर आप सिनेमाघरों में नहीं जाना चाहते तो ओटीटी पर एंजॉय करें.

खबर है कि जवान के सैटेलाइट राइट्स 250 करोड़ के भारी भरकम रुपये में बेचे गए हैं. जिसमें डिजिटल अधिकार, उपग्रह प्रसारण और संगीत अधिकार शामिल हैं.

पहले पठान और अब बहुप्रतीक्षित जवान की रिलीज के साथ, शाहरुख खान के लिए यह साल काफी सफल रहा है. दिलचस्प बात यह है कि, ‘पठान’ अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी, लेकिन वह YRF प्रोडक्शन थी.

क्या शाहरुख खान की रेड चिलीज़ भी वही चुनेगी या किसी और के साथ जाएगी, यह देखना बाकी है. आपको बता दें कि इससे पहले उनके प्रोडक्शन हाउस से डार्लिंग्स, बेताल और बार्ड ऑफ ब्लड जैसे कंटेंट नेटफ्लिक्स पर रिलीज किए गए थे.

जवान को ओटीटी पर दिवाली 2023 पर रिलीज किया जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि पिछली बार, पठान को थिएटर में रिलीज होने के 56 दिन बाद ओटीटी पर रिलीज किया गया था. जवान में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा, रतुजा शिंदे, योगी बाबू और संजीता भट्टाचार्य शामिल हैं। वहीं संजय दत्त और दीपिका पादुकोण की भी विशेष भूमिका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










