Jawan Box Office Collection Day 15: शाहरुख खान की फिल्म में आई गिरावट, 15वें दिन किया महज इतना कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Jawan Box Office Collection Day 15: शाहरुख खान की फिल्म में आई गिरावट, 15वें दिन किया महज इतना कलेक्शन

Jawan Box Office Collection Day 15: घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही जवान की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई. फिल्म ने बीते 15 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 526 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. जवान में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
undefined

बॉक्स ऑफिस पर इन-दिनों मुकाबला शाहरुख खान वर्सेज शाहरुख खान का है. ऐसा इसलिए क्योंकि सुपरस्टार की हालिया रिलीज जवान अब जल्द ही पठान का रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है.

undefined

जवान 7 सितंबर को रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ रिलीज हुई. 15वें दिन फिल्म ने भारत में कुल 526 करोड़ रुपये की कमाई की. ‘जवान’ अब ‘पठान’ के 543 करोड़ रुपये के ऑल टाइम घरेलू रिकॉर्ड को चुनौती देगी.

undefined

वर्ल्डवाइड पर, ‘पठान’ ने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जबकि ‘जवान’ अभी भी 920 करोड़ रुपये पर है और इस सप्ताह के भीतर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार लेगी.

undefined

शाहरुख खान की जवान रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ रही है. फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए फैंस भारी संख्या में सिनेमाघरों में पहुंचे और उनके गानों पर खूब थिरके.

undefined

कई लोगों ने सिनेमाघरों के बाहर पटाखे भी फोड़े. SRK-स्टारर यह फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रही है. यह फिल्म दुनिया भर में 129.06 करोड़ रुपये की कमाई करके हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग डे का गवाह बनी.

undefined

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15वें दिन यानी 21 सितंबर को ‘जवान’ ने भारत में 8.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इस प्रकार, भारत में कुल कलेक्शन अब 526.73 करोड़ रुपये है.

undefined

फिल्म की नजर अब भारत में 550 करोड़ रुपये के आंकड़े पर है. यह फिल्म जल्द ही ‘पठान’ की 543 करोड़ रुपये की लाइफटाइम नेट कमाई को पार कर जाएगी.

undefined

तमिल फिल्म निर्माता एटली द्वारा निर्देशित ‘जवान’ 7 सितंबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई. हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर में नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ-साथ दीपिका पादुकोण भी विशेष भूमिका में हैं.

undefined

‘जवान’ मूल रूप से एक पिता-पुत्र की कहानी है, जो शाहरुख द्वारा अभिनीत अपने नायक के माध्यम से विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर प्रकाश डालती है.

undefined

फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिधि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा के साथ-साथ संजय दत्त भी कैमियो भूमिका में हैं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola