जामताड़ा : फसल राहत योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

Updated at : 09 Nov 2023 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा : फसल राहत योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

जामताड़ा जिले के डीसीओ चंद्रजीत खालको ने कहा कि किसानों को सब्सिडी पर 1938 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का बीज दिया जायेगा. बीज मंगाने के लिए लैंप्स के माध्यम से ड्राफ्ट बनाकर भेजा जा रहा है.

विज्ञापन

जामाताड़ा जिले के कृषक रबी फसल लगाने की तैयारी में जुटे हैं. जिला कृषि विभाग इस बार क्षेत्र में आठ हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती करने का लक्ष्य रखा है, जबकि 22 हजार 500 हेक्टेयर में सरसों की खेती व 7500 हेक्टेयर में चने की खेती करने का लक्ष्य है. विभाग ने रबी की खेती करने वाले कृषकों को अनुदान पर गेहूं व चना, सरसों के बीज देने का कवायद शुरू कर दिया है. जिलेभर के किसानों को लैंप्स के माध्यम से सब्सिडी पर आधे दामों पर गेहूं का बीज मिलेगा. सहकारिता विभाग की ओर से गेहूं के बीज मंगाने के लिए राशि का ड्राफ्ट बनाकर भेजा जा रहा है. जानकारी के अनुसार, बुधवार को यह ड्राफ्ट नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन को भेजा जायेगा. एक सप्ताह में जिला को गेहूं का बीज मिलने की संभावना है. किसानों को गेहूं का जो बीज आधे दामों पर मुहैया कराया जायेगा वह 50 प्रतिशत छूट यानि 1938 रुपये प्रति क्विंटल होगा. इसके लिए करीब 1500 क्विंटल गेहूं जामताड़ा जिला के लिए सरकार की ओर से एलॉट किया गया है. वहीं सरसों का 50 क्विंटल बीज राज्य से भेजा गया है, जो जल्द 5850 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा, जबकि चने का बीज जिला को अभी तक नहीं मिला है.


फसल राहत योजना लिए किसान 30 तक करें आवेदन

जामताड़ा में फसल राहत योजना (खरीफ) 2023 के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है. अंतिम तिथि 30 नवंबर 2023 है. इस योजना के तहत प्राकृतिक आपदा से 30 से 50 प्रतिशत तक फसल क्षति होने पर आवेदकों को प्रति एकड़ 3000 रुपये व 50 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति होने पर प्रति एकड़ 4000 रुपये सहायता राशि दी जायेगी. अधिकतम पांच एकड़ तक फसल क्षति के लिए सहायता राशि दी जायेगी.

क्या कहा अधिकारी ने

जामताड़ा जिले के डीसीओ चंद्रजीत खालको ने कहा कि किसानों को सब्सिडी पर 1938 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का बीज दिया जायेगा. बीज मंगाने के लिए लैंप्स के माध्यम से ड्राफ्ट बनाकर भेजा जा रहा है. एक सप्ताह में बीज जिला को प्राप्त हो जायेगा. गेहूं का बीज यूपी, बिहार से मंगाया जाता है.

Also Read: जामताड़ा के किसानों को झारखंड राज्य फसल राहत योजना के तहत मिलेंगे 4 हजार रुपये : डीसी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola