ePaper

इस गुफा में राजा का पत्नी से हुआ था मिलन, चट्टानों पर दर्ज है प्रेम की दास्तां

Updated at : 12 Jan 2024 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
इस गुफा में राजा का पत्नी से हुआ था मिलन, चट्टानों पर दर्ज है प्रेम की दास्तां

Isko Cave In jharkhand: अगर आप भारत के प्राचीन इतिहास, संस्कृति के बारे में जानना है तो इसके लिए आप झारखंड में मौजूद इसको गुफा जाने का प्लान बना सकते हैं. यह गुफा हजारों साल पुराना बताया जाता है. आइए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

Isko Cave In jharkhand: अगर आप झारखंड और बिहार के रहे वाले हैं और आपको भारत के प्राचीन इतिहास, संस्कृति के बारे में जानना है तो इसके लिए आप झारखंड में मौजूद इसको गुफा जाने का प्लान बना सकते हैं. यह गुफा हजारों साल पुराना बताया जाता है. इस गुफा का इतिहास भी काफी पुराना है. आइए जानते हैं विस्तार से.

undefined
कहां है इसको गुफा

विश्वप्रसिद्ध मध्यपाषाण कालीन इसको गुफा झारखंड के हजारीबाग जिला के बड़कागांव नापोकला पंचायत में स्थित है. यहां पर वैसे तो दूर-दूर से पर्यटक पहुंचते हैं. इस गुफा की सभ्यता को दामोदर घाटी सभ्यता का नाम दिया गया है.

undefined
क्यों खास है इसको गुफा

इसको गुफा के छत के नीचे विशाल गुफा है. जो करीब 6 एकड़ में फैला है. शैलदीर्घा में बनाए गए चित्र के अनुसार यहां कभी सूर्य मंदिर हुआ करता था. जिसकी स्तंभ यहां पाया गया है. इस गुफा की ऊंचाई 30 फीट है. इरमें 5 इंच व्यास का एक छेद है. जो 12 इंच गहरा है.

Also Read: नेपाल और भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान तो आधार नहीं इन आईडी का करें इस्तेमाल, वरना लौटा दिए जाएंगे
undefined
जानें इतिहास

इसको गुफा के बारे में बताया जाता है कि इसका इस्तेमाल बादम के राजा किया करते थे. जब राजा की शादी हुई तब उन्होंने रानी के साथ यहां हनीमून मनाया था. इस गुफा के आस पास के चट्टानों पर आज के दौर में भी कोहबर कला देखा जा सकता है. हालांकि अब चट्टानों पर उकेरी गई कोहबर कला भी धीरे-धीरे नष्ट हो रही है.

undefined
किसने की थी इसको गुफा की खोज

आपको बताते चलें कि हजारीबाग जिला के बड़कागांव प्रखंड में स्थित इसको गुफा की खोज सितंबर 1991 को बूलू इमाम ने की थी. फिलहाल इस गुफा के शैल दीर्घा में उकेरी शैलचित्र का अस्तित्व मिट रहा है. हालांकि यह जगह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां जगह योग और मेडिटेशन के लिए बेस्ट है.

Also Read: विशाल मंदिर रूपी Isko Cave में है अतुलनीय विशेषताएं, इसकी सभ्यता को दामोदर घाटी सभ्यता का नाम दिया गया
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola