रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! बंगाल से चलेंगी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन, हावड़ा-रांची शताब्दी समेत इन ट्रेनों के लिए 20 जून से होगी टिकट की बुकिंग

24 March 2020 Lock down ka bad Patna Juction par pashra Sanata
IRCTC News, Indian Railways News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! बंगाल से चलेंगी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन, टिकट की बुकिंग 20 जून से
कोलकाताः रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. बंगाल से इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शीघ्र शुरू होने वाला है. रेलवे बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है. सूत्रों की मानें, तो हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई इंटरिसटी एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन अगले सप्ताह शुरू हो सकता है.
जिन ट्रेनों का परिचालन शुरू होने जा रहा है, उनमें कोलकाता-सिलहट, सियालदह-न्यू जलपाईगुड़ी, कोलकाता-बालूरघाट, हावड़ा-रांची शताब्दी, कोलकाता-लालगोला, हावड़ा-आसनसोल और हावड़ा-रामपुरहाट एक्सप्रेस शामिल हैं. ये सभी ट्रेनें फिलहाल स्पेशल ट्रेन के रूप में ही चलेंगी.
लालगोला, आसनसोल और रामपुरहाट के लोगों के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन काफी फायदेमंद रहेगा. ये सभी स्पेशल ट्रेनें कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए चलायी जायेंगी. सोमवार (20 जून) से लंबी दूरी की 160 ट्रेनें ट्रैक पर दौड़ने लगेंगी. 34 इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनें भी शुरू की जायेंगी.
पूर्वी रेलवे ने कहा है कि 52 जोड़ी ट्रेनें इस वक्त चल रही हैं. उन सभी ट्रेनों के समय में विस्तार कर दिया गया है. जो नयी ट्रेनें शुरू होने जा रही हैं, उनके लिए टिकट की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग 20 जून से शुरू हो जायेंगी. हालांकि, बंगाल में 30 जून तक लॉकडाउन की वजह से लंबी दूरी की ट्रेनें अभी यहां नहीं चलेंगी. जो ट्रेनें शुरू होने जा रही हैं, उसकी पूरी सूची इस प्रकार है.
-
Ranchi-Howrah Shatabdi Special
-
Howrah-Ranchi Shatabdi Special
-
Sealdah-New Jalpaiguri Special
-
Balurghat-Calcutta Special
-
New Jalpaiguri-Sealdah Special
-
Kolkata-Balurghat Special
-
Kolkata-Haldibari Special
-
Haldia -Howrah Special
-
New Delhi AC Special
-
Howrah & Sealdah – Bikaner Special
-
Howrah – Yoganagari Rishikesh Special
-
Howrah – Dehradun Special
-
Howrah – Lalkua Special
-
Howrah – Bhopal Special
-
Howrah – Gola
-
Sealdah -Balia Special
-
Sealdah -Jaynagar Special
-
Howrah – Gola -Alipurduar and New Alipurduar Special
-
Howrah -Raxaul Special
Posted By: Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




