ePaper

IRCTC कराने जा रहा है वैष्णो देवी के दर्शन, लॉन्च किया यह स्पेशल टूर पैकेज, जानें कैसे करें बुक और किराया

Updated at : 11 Jan 2024 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
IRCTC कराने जा रहा है वैष्णो देवी के दर्शन, लॉन्च किया यह स्पेशल टूर पैकेज, जानें कैसे करें बुक और किराया

IRCTC Tour Package: पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए IRCTC लेटेस्ट टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस बार आपको वैष्णो देवी के दर्शन कराए जाएंगे. आइए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

IRCTC Mata Vaishno Devi Darshan Tour Package: पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए प्रति दिन आईआरसीटीसी द्वारा शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया जाता है. इस बीच IRCTC आपके लिए माता वैष्णो देवी के दर्शन करना के लिए स्पेशल टूर पैकेज लॉन्च किया है. आइए जानते हैं विस्तार से.

undefined
कब और कहां से मिलेगी ट्रेन?

अगर आप वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं वह भी कम बजट में तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक टूर पैकेज लेकर आया है. इस टूर पैकेज की शुरुआत नई दिल्ली से इसी महीने 15 जनवरी से हो रही है.

Also Read: Kashmir Tour: पत्नी को कराना है स्पेशल फील तो बना लें कश्मीर घूमने का प्लान, IRCTC दे रहा मौका, जानें खर्च
undefined
कहां-कहां घुमाया जाएगा

अगर आप इस टूर पैकेज से वैष्णो देवी जा रहे हैं तो आपको सरस्वती धाम, बाणगंगा, कांड कंडोली मंदिर, रघुनाथजी मंदिर, बागे बाहु उद्यान आदि जगहों पर घुमाया जाएगा.

undefined
ये मिलेंगी सुविधाएं

इस टूर पैकेज से अगर आप वैष्णो देवी जा रहे हैं तो आपको होटल में ठरहने, सुबह का नाश्ता, दोपहर का लॉन्च और रात का भोजन दिया जाएगा. इसके अलावा आपको बस से स्थानीय जगहों पर घुमाया जाएगा. यह टूर करीब 3 दिन और 4 रात का है.

Also Read: IRCTC Odisha Tour: फरवरी में फियांसे के साथ बनाएं ओडिशा घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी लाया है किफायती टूर पैकेज
undefined
जानें किराया

इस टूर पैकेज से अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए अकेले जा रहे हैं तो 10,395 रुपए देना होगा. दो लोग जा रहे हैं तो प्रति व्यक्ति के हिसाब से 7855 रुपए देना होगा. तीन लोग जा रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति के हिसाब से 6795 रुपए देना होगा. अगर आप 5 से 11 साल के बच्चों के साथ जा रहे हैं तो उसके लिए बेड सहित आपको प्रति बच्चा 6160 रुपए देना होगा. और बिना बेड प्रति बच्चा 5145 रुपए देना होगा.

undefined
जानें कैसे करें बुकिंग

आपको बताते चलें कि माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए अगर आप आईआरसीटीसी से जाना चाहते हैं तो आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करना होगा.

Also Read: नेपाल और भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान तो आधार नहीं इन आईडी का करें इस्तेमाल, वरना लौटा दिए जाएंगे
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola