Tech Tip: ट्रेन की लाइव लोकेशन बिना इंटरनेट के जानें, फोन में कर लें ये छोटा सा जुगाड़

Updated:
विज्ञापन
Tech Tip: ट्रेन की लाइव लोकेशन बिना इंटरनेट के जानें, फोन में कर लें ये छोटा सा जुगाड़

How To Check Train Live Location Without Internet – कई बार ट्रेन ऐसे किसी ग्रामीण या पहाड़ी इलाके से गुजरती है, जब फोन में इंटरनेट सर्विस नहीं मिल पाती हैं. ऐसे में आप यह जान नहीं पाते कि आपकी ट्रेन कहां है. अब आपकी यह मुश्किल आसान होने जा रही है.

विज्ञापन

Indian Railways Train Live Location Check Without Internet : मान लीजिए कि आप किसी ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं. आपकी रेलगाड़ी ऐसी जगह पर खड़ी हो जाती है, जहां आसपास न कोई स्टेशन है और न ही कोई साइनबोर्ड. ऐसे में आप चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, सीट पर बैठे-बैठे यह जान नहीं पाएंगे कि आपकी ट्रेन कहां है. यही नहीं, कई बार ट्रेन ऐसे किसी ग्रामीण या पहाड़ी इलाके से गुजरती है, जब फोन में इंटरनेट सर्विस नहीं मिल पाती हैं. ऐसे में आप यह जान नहीं पाते कि आपकी ट्रेन कहां है. अब आपकी यह मुश्किल आसान होने जा रही है. अब आप बिना इंटरनेट के भी अपनी ट्रेन की लाइव लोकेशन का पता लगा सकते हैं. इसके लिए हम आपको एक कमाल की ट्रिक बताते हैं-

Train Live Location without Internet?

ट्रेन की लाइव लोकेशन बिना इंटरनेट के पता लगाना अब संभव है. आपके पास अगर स्मार्टफोन है, तो आप अपने फोन के ऐप/प्ले स्टोर में जाकर एक छोटा-सा ऐप पहले से डाउनलोड कर लीजिए. Where is My Train नाम का यह ऐप आपको आपकी ट्रेन की सही लोकेशन उस समय भी बता देगा, जब आपके फोन में इंटरनेट नहीं होगा. इसके लिए आपको ऐप में एक छोटा-सा बदलाव करने की जरूरत पड़ती है.

Also Read: VIDEO: Smartphone होने लगा है स्लो, फॉलो करें ये टिप्स, सुपर फास्ट हो जाएगी स्पीड

कैसे पता चलेगा इंटरनेट?

ऐप में लोकेशन पता करने के तीन मोड दिये गए हैं. इंटरनेट, सेल टावर और जीपीएस. इंटरनेट के अलावा बाद बाकी जो दो विकल्प हैं, उन्हें केवल ट्रेन में यात्रा के दौरान आप इस्तेमाल कर सकते हैं. इनमें से आप जब सेल टावर का विकल्प चुनेंगे, तो यह बगैर इंटरनेट के आपको ट्रेन की लाइव लोकेशन बता देगा. सेल टावर मोड में यह ऐप उस क्षेत्र का मोबाइल टावर सिग्नल रिसीव करता है, जहां से ट्रेन उस समय गुजर रही होती है. जहां भी सबसे नजदीकी टावर होगा, वहां की लोकेशन आपको इस ऐप पर दिख जाएगी. यहां ध्यान इस बात का रखना है कि अगर फोन में नेटवर्क नहीं आ रहा हो, तो यह मोड भी कुछ काम नहीं करेगा.

अन्य दो मोड क्या करते हैं?

इंटरनेट मोड में ट्रेन की लाइव लोकेशन एनटीईएस के सर्वर से पता चलती है. इसे रेलवे की तरफ से लगातार अपडेट किया जाता है और प्राइवेट कंपनियों के ऐप यहीं से अपने काम का डेटा लेते हैं. वहीं, जीपीएस मोड की बात करें तो इसका सीधा कनेक्शन सैटेलाइट से होता है. सैटेलाइट की ही मदद से ट्रेन की लाइव लोकेशन पता लगायी जाती है.

Also Read: Phone Battery Backup: तुरंत चेंज करें यह सेटिंग, आपका फोन जल्दी चार्जर नहीं मांगेगा

क्या मैं बिना इंटरनेट के ट्रेन की लाइव लोकेशन जान सकता हूं?

हां, आप बिना इंटरनेट के भी अपनी ट्रेन की लाइव लोकेशन जान सकते हैं, इसके लिए आपको “Where is My Train” ऐप डाउनलोड करना होगा.

इस ऐप में लोकेशन पता करने के कितने मोड हैं?

इस ऐप में तीन मोड हैं: इंटरनेट, सेल टावर, और जीपीएस.

सेल टावर मोड कैसे काम करता है?

सेल टावर मोड बिना इंटरनेट के काम करता है. यह आपके पास के मोबाइल टावर से सिग्नल रिसीव करके ट्रेन की लोकेशन बताता है.

क्या सेल टावर मोड काम करेगा अगर नेटवर्क नहीं आ रहा?

नहीं, यदि आपके फोन में नेटवर्क नहीं आ रहा है, तो सेल टावर मोड भी काम नहीं करेगा.

इंटरनेट मोड और जीपीएस मोड में क्या अंतर है?

इंटरनेट मोड में ट्रेन की लाइव लोकेशन एनटीईएस के सर्वर से प्राप्त होती है, जबकि जीपीएस मोड सैटेलाइट के माध्यम से ट्रेन की लोकेशन बताता है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

हां, आप बिना इंटरनेट के भी अपनी ट्रेन की लाइव लोकेशन जान सकते हैं, इसके लिए आपको "Where is My Train" ऐप डाउनलोड करना होगा.