Indian Railways|लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल को पीएम मोदी ने दी 440 करोड़ की सौगात, 15 स्टेशन होंगे अपग्रेड

indian railways
Indian Railways| हावड़ा, श्रीकांत शर्मा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (26 फरवरी) को पश्चिम बंगाल को 440 करोड़ रुपए की सौगात देंगे. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हावड़ा मंडल के 15 स्टेशनों का अत्याधुनिकीकरण होगा.
Indian Railways| हावड़ा, श्रीकांत शर्मा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (26 फरवरी) को पश्चिम बंगाल को 440 करोड़ रुपए की सौगात देंगे. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हावड़ा मंडल के 15 स्टेशनों का अत्याधुनिकीकरण होगा. 307 करोड़ रुपए से बंडेल स्टेशन का फिर से विकास किया जाएगा.
Table of Contents
Indian Railways हावड़ा मंडल के 15 स्टेशनों को बनाएगा विश्वस्तरीय
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हावड़ा मंडल में विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने के लिए हावड़ा मंडल के 15 स्टेशनों को चुना गया था. पिछले वर्ष 2023 अगस्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ स्टेशनों का फाउंडेशन स्टोन रख चुके हैं. एक बार फिर 26 फरवरी को अमृत भारत स्टेशन योजन के द्वितीय फेज का शिलान्यास होने जा रहा है. इस दिन पीएम हावड़ा मंडल के पांच स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे.
Read Also : बंगाल : अमृत भारत परियोजना के तहत बोलपुर-शांतिनिकेतन स्टेशन का होगा कायापलट
बंगाल के 5 स्टशनों से ऑनलाइन जुड़ेंगे पीएम मोदी
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रेल मंडल के सभी 5 स्टेशनों से जुड़ेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री बंडेल स्टेशन के री-डेवलपमेंट स्कीम के तहत विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे. री-डेवलपमेंट के तहत बंडेल स्टेशन का मेगा डेवलपमेंट किया जायेगा. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने बंडेल स्टेशन के लिए पिछले सप्ताह 307 करोड़ रुपए का बजट आवंटित हो गया है. उक्त जानकारी हावड़ा मंडल के डीआरएम संजीव कुमार ने दी.
अमृत भारत स्टेशन योजना की खास बातें
- 307 करोड़ रुपए से बंडेल स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से किया जायेगा लैस : संजीव कुमार
- प्रधानमंत्री बंडेल स्टेशन के साथ मंडल के 5 स्टेशनों के आधुनिकीकरण के कार्य का करेंगे शिलान्यास
- कार्यक्रम में राज्यपाल सीवी आनंद बोस के साथ सांसद लॉकेट चटर्जी भी रहेंगी मौजूद
- हावड़ा मंडल के 15 अमृत भारत स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए 440 करोड़ का हुआ है आवंटन
पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे राज्यपाल और अन्य
सोमवार को बंडेल स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम के साथ ही राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, सांसद लॉकेट चटर्जी, पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद के देउस्कर और हावड़ा मंडल के डीआरएम संजीव कुमार उपस्थित रहेंगे. श्री कुमार ने बताया कि मेगा डेवलपमेंट स्कीम के तहत पुरी स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जायेगा.
बंडेल स्टेशन का एक और भवन बनेगा
बंडेल स्टेशन के वर्तमान भवन के अलावा स्टेशन का एक नया भवन बनेगा. इसमें शॉपिंग स्पेशल, खानपान के लिए स्टॉल और रेस्तरां भी होगा. स्टेशनों को इस तरह से विकसित किया जा रहा है कि आने वाले समय में वह शहर का ‘सिटी सेंटर’ होगा. यहां शॉपिंग मॉल, रेस्तरां, फूड कोर्ट होंगे, जहां लोग शॉपिंग कर सकेंगे. आवश्यकता की हर वस्तु स्टेशन पर मिल जायेगी.

26 फरवरी को हावड़ा मंडल के इन स्टेशनों का होगा शिलान्यास
सोमवार (26 फरवरी) को अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत हावड़ा मंडल में बाली, डानकुनी, सैंथिया, खागड़ाघाट और चंदनगर स्टेशनों के कार्यों का शिलान्यास होगा. प्रत्येक स्टेशन के लिए 20 से 25 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हावड़ा मंडल के कुल 15 स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए लगभग 440 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं.
2023 में पीएम ने किया था 9 अमृत भारत स्टेशन के कार्यों का शिलान्यास
वर्ष 2023 में हावड़ा मंडल के नौ अमृत भारत स्टेशनों के कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने किया था. उसमें कटवा (33.57 करोड़ रुपए), बर्दवान स्टेशन ( 64.24 करोड़ रुपए), रामपुरहाट (38.60 करोड़ रुपए), बोलपुर शांतिनिकेतन ( 21.10 करोड़ रुपए), तारकेश्वर (24.40 करोड़ रुपए), अंबिकाकालना ( 29.21 करोड़ रुपए), सेवड़ाफुली ( 31.10 करोड़ रुपए), नवद्वीपधाम (21.83करोड़ रुपए) और आजिमगंज (31.24 करोड़ रुपए) है.
देश के 1300 स्टेशनों का होगा कायाकल्प
सोमवार (26 फरवरी 2024) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 554 स्टेशनों का शिलान्यास करेंगे. अमृत स्टेशन योजना के तहत देशभर में 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है.
Read Also : अमृत भारत योजना: जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशन के कायाकल्प पर होंगे 10-10 करोड़ खर्च
हावड़ा मंडल के कॉर्ड लाइन को कवच से किया जा रहा लैस
हावड़ा मंडल के डीआरएम संजीव कुमार ने बताया कि हावड़ा मंडल के राजधानी वाले रूट हावड़ा-बर्दवान कॉर्ड लाइन को कवच की सुरक्षा से लैस किया जा रहा है. इस योजना के तहत इंजनों और पटरियों में कवच प्रणाली लग रही है. कवच के लगने से ट्रेनों का परिचालन 100 प्रतिशत सुरक्षा के साथ होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




