Gujarat Tour: गुजरात के लिए आईआरसीटीसी का ये है नया टूर पैकेज, जानिए कब और कहां से हो रहा शुरू

Published by :Shweta Pandey
Published at :17 Jan 2024 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
Gujarat Tour: गुजरात के लिए आईआरसीटीसी का ये है नया टूर पैकेज, जानिए कब और कहां से हो रहा शुरू

IRCTC Gujarat Tour Package: आईआरसीटीसी एक बार फिर गुजरात के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. आइए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

IRCTC Gujarat Tour Package: आईआरसीटीसी टूरिस्टों के लिए आए दिन टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. ताकि कम बजट में लोगों को घुमाया जा सके. इसी कड़ी में IRCTC एक बार फिर गुजरात के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. आइए जानते हैं विस्तार से.

undefined
IRCTC गुजरात टूर पैकेज की पूरी डिटेल

आईआरसीटीसी इस बार आपको गुजरात घूमने जा रहा है. इस टूर पैकेज का नाम वाइब्रेंट गुजरात विद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है. जिसकी शुरुआत बेंगलुरु से हो रही है. जिसमें आपको सस्ते में सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी.

Also Read: ये हैं सिक्किम में घूमने की बेस्ट जगहें
undefined
कब हो इसकी शुरुआत

IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआत 17 फरवरी से हो रही है. जिसमे आपको पोर्टब्लैयर, द्वारका, सोमनाथ, भावनगर, अहमदाबाद, केवड़िया और वड़ौदरा घुमाया जाएगा. यह यात्रा फ्लाइट मोड के जरिए होगी. जिसमें आपको होटल में ठहरने और खाने-पीने की भी सुविधाएं दी जाएगी.

undefined
जानें किराया

इस टूर पैकेज से अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 52,950 रुपए किराया देना होगा. जबकि दो लोग एक साथ जाते हैं तो प्रति व्यक्ति 39,650 रुपए और तीन लोग जाते हैं तो प्रति व्यक्ति 38,400 रुपए किराया देना होगा.

Also Read: अंडमान एंड निकोबार घूमने कब जाएं, जब भी करें विजिट तो इन खूबसूरत जगहों पर जाना न भूलें
undefined

बता दें बच्चों के लिए अगल से किराया देना होगा. अगर आपके साथ5 से 11 साल का बच्चा इस टूर पैकेज में यात्रा करता है तो आापको बेड के साथ 35,700 रुपए किराया देना होगा. जबकि बिना बेड 33,950 रुपए किराया देना होगा.

undefined

वहीं 2 से 4 साल के बच्चों का किराया 23,900 रुपए देना होगा. फिलहाल आपको बताते चलें कि अगर आप इस टूर पैकेज की बुकिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं.

Also Read: सिक्किम घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है? जब भी जाएं तो इन जगहों पर जरूर करें विजिट, जानें कैसे पहुंचे यहां
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola