Indian Railways : 28 दिसंबर तक धनबाद होकर चलेगी बरौनी-पोडानूर स्पेशल ट्रेन

धनबाद होकर बरौनी से पोडानूर के बीच 28 दिसंबर तक हर हफ्ते स्पेशल ट्रेन चलेगी. ट्रेन 15 जनरल डब्बे व दो चेयर कार के साथ चलेगी.
धनबाद होकर बरौनी से पोडानूर के बीच 28 दिसंबर तक हर हफ्ते स्पेशल ट्रेन चलेगी. ट्रेन 15 जनरल डब्बे व दो चेयर कार के साथ चलेगी. 06059 कोयंबटूर-बरौनी स्पेशल हर मंगलवार को 12, 19 व 26 दिसंबर को चलेगी, वही कोयंबटूर से दिन में 11.50 पर खुलकर गुरुवार को सुबह 7.10 बजे धनबाद व दोपहर 1:00 बजे बरौनी पहुंचेगी. 06060 बरौनी-पोडानूर स्पेशल हर गुरुवार को 13, 21 व 28 दिसंबर को चलेगी. यह बरौनी से रात 11.45 बजे खुलेगी और सुबह 5:50 बजे धनबाद और शनिवार देर रात 2.45 पर पोडानूर पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
इस ट्रेन का किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, बराकर, धनबाद, बोकारो, मूरी, रांची, हटिया, राउरकेला, झारसुगड़ा, संबलपुर, टिटलागढ़, मुनीगुड़ा, रायगढ़, पार्वतीपुरम, बोब्बिली, विजयनगरम, दुव्वाड़ा, राजमुंदरी, विजयवाड़ा, ओंगाेल, नेल्लोर, गुडूर, पेरंबुर, काठपाडी, जोलारपेट्टई, इरोड व तिरुप्पुर में ठहराव होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










