Indian Idol 13: इस वजह से अपनी दाढ़ी नहीं कटवाते रणबीर कपूर? आलिया भट्ट से नहीं है इसका कोई कनेक्शन

इंडियन आइडल 13 का नया प्रोमो सोनी टीवी ने पोस्ट किया है. होली स्पेशल ये एपिसोड काफी मस्त होने वाला है. एक छोटी सी कंटेस्टेंट रणबीर कपूर के चेहरे पर रंग लगाने के बारे में पूछती है, जिसके लिए वो मान जाते है.
Indian Idol 13: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkaar) प्रमोशन को लेकर बिजी चल रहे है. फिल्म में रणबीर काफी क्यूट अंदाज में दिख रहे है. रणबीर और श्रद्धा कपूर जल्द ही शो सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 में नजर आएंगे. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक यंग कंटस्टेंट एक्टर से उनकी बेटी राहा से जुड़ा सवाल पूछती है.
इंडियन आइडल 13 का नया प्रोमो सोनी टीवी ने पोस्ट किया है. होली स्पेशल ये एपिसोड काफी मस्त होने वाला है. एक छोटी सी कंटेस्टेंट रणबीर कपूर के चेहरे पर रंग लगाने के बारे में पूछती है, जिसके लिए वो मान जाते है. इसके बाद वो एक्टर से पूछती है, ‘पहले आप बिना दाढ़ी के बहुत क्यूट लगते थे, लेकिन मुझे आश्चर्य है कि क्या इससे आपकी छोटी बेटी को तकलीफ होती है.’
उस छोटी कंटेस्टेंट का सवाल सुनकर रणबीर कपूर जवाब देते है, ‘हां आप सही कह रहे हैं लेकिन मैं एक फिल्म कर रहा हूं जिसके लिए मुझे करना है दाढ़ी रखनी है. लेकिन मेरी बेटी राहा पैदा होने के बाद से मुझे केवल इस लुक में देखा है इसलिए मुझे इस बात की चिंता है कि 2 महीने बाद जब मैं शेव करूंगा तो वह मुझे पहचान पाएगी या नहीं.’ ये बात सुनने के बाद सारे लोग हंसने लगते है.
Also Read: March 2023 Movies Release: मार्च में रिलीज होंगी ये 5 बड़ी मूवीज, लिस्ट में अजय-रणबीर कपूर की फिल्में शामिल
बता दें कि, रणबीर कपूर फिलहाल में तू झूठी मैं मक्कार की रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमें उनके आपोजिट श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. लव रंजन द्वारा निर्देशित, यह फिल्म टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत की गई है. यह पहली बार है जब रणबीर और श्रद्धा एकसाथ स्क्रीन साझा करेंगे. फिल्म 8 मार्च 2023 को होली पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










