ePaper

IND vs ENG: भारत के जीत के बीच बारिश बना विलेन! इंग्लिश कप्तान जो रूट बोले- यह बेहद शर्मनाक

Updated at : 09 Aug 2021 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG: भारत के जीत के बीच बारिश बना विलेन! इंग्लिश कप्तान जो रूट बोले- यह बेहद शर्मनाक

भारत-इंग्लैंड (India vs England) पांचवें और अंतिम दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (England Captain Joe Root) ने अंतिम दिन अगर कम से कम 40 ओवर का खेल होता तो उनके गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ मौका बना सकते थे.

विज्ञापन

India vs England : बारिश के कारण भारत-इंग्लैंड (Ind vs Eng 1st test drawn due to rain) पहला टेस्ट मैच बारिश के कारण ड्रा हो चुका है. पांचवें और अंतिम दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी जिससे भारत से जीत का मौका छिन गया. इस मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (England Captain Joe Root) ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी. इंग्लैंड के कप्तान ने कहा कि ‘हमारे नजरिए से देखें तो एक समय संभवत: 40 ओवर फेंके जा सकते थे, उस समय हमें लगा कि इस तरह की पिच पर हम काफी मौके बना सकते हैं.’

जो रूट ने कहा कि असल में मौसम ने हमें टेस्ट क्रिकेट के शानदार आखिरी दिन से वंचित किया जो शर्मनाक है.’ रूट ने कहा कि भारत के बेहतर स्थिति में होने के बावजूद जिस तरह की पिच पर मैच हो रहा था, उस पर पासा कभी भी पलट सकता था. रूट ने कहा कि पिच पर कुछ विकेट चटकाने के बाद मैच का रुख बदल जाता है. बता दें कि इंग्लैंड के 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने एक विकेट पर 52 रन बना लिए थे और टीम इंडिया को जीत के लिए मात्र 157 रन की जरूरत थी.

Also Read: IND vs ENG: जब इंग्लैंड में विराट के फ्लाइंग KISS पर ऐसा था अनुष्का का रिएक्शन

वहीं कोहली ने मैच के बाद कहा, हम तीसरे और चौथे दिन बारिश की उम्मीद कर रहे थे लेकिन यह पांचवें दिन आ गयी. खेलना और मैच को देखना मजेदार होता लेकिन यह शर्मनाक है. उन्होंने कहा, हम यही करना चाहते थे, मजबूत शुरुआत. पांचवें दिन हमें पता था कि हमारे पास मौका है. हम निश्चित तौर पर महसूस कर रहे थे कि हम अपने खेल के शीर्ष पर हैं. भारत को अंतिम दिन जीत के लिए 157 रन और बनाने थे जबकि उसके 9 विकेट शेष थे लेकिन लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola