Live Updates

IND 206/3, India Vs Australia 3rd Test Cricket Score: सिडनी में ड्रॉ हुआ तीसरा टेस्ट, भारत के हार का सिलसिला थमा

Updated:
विज्ञापन

Cricket Match score, India vs Australia, Ind vs Aus 3rd Test Cricket Score, सिडनी टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है. टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 407 रन की चुनौती मिली थी. जबकि, आखिरी पारी में भारत को जीत के लिए 132 ओवर खेलने की चुनौती थी. जिसे टीम इंडिया ने अपने चोटिल खिलाड़ियों के दम पर हासिल कर ली. और, सिडनी टेस्ट ड्रॉ करवाने में कामयाब रही. फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. इसके बाद आखिरी टेस्ट ब्रिस्बेन में 15 जनवरी से खेला जाएगा.

विज्ञापन

सिडनी टेस्ट ड्रॉ

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहा सिडनी टेस्ट ड्रॉ हो गया है. सीरीज एक-एक की बराबरी पर खत्म हुआ है. टीम इंडिया के लिए विहारी और अश्विन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाला और हार से बचाया. अब आखिरी टेस्ट मैच 15 जनवरी से बिस्ब्रेन में खेला जाएगा.

मैच में सिर्फ दो ओवर बचे

मैच में सिर्फ दो ओवर बचे हैं. विहारी और अश्विन की जोड़ी ने टीम इंडिया को सिडनी टेस्ट में हार से बचाया है.

अश्विन और विहारी क्रीज पर डटे

अश्विन और विहारी क्रीज पर डटे. अब सिर्फ 6 ओवर का खेल बाकी है.

सिडनी टेस्ट में इंडिया ने पांच विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाई

सिडनी टेस्ट में इंडिया पांच विकेट के नुकसान पर 319 रन बना चुकी है. विहारी और अश्विन की जोड़ी काफी संभलकर खेल रही है.

इंडिया ने पांच विकेट के नुकसान पर 299 रव बनाये

सिडनी टेस्ट मैच में टीम इंडिया का स्कोर इंडिया ने पांच विकेट के नुकसान पर 299 रन हो गया है. टेस्ट अब ड्रॉ की ओर मुड़ रहा है.

ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है मैच 

मैच के ड्रॉ की ओर बढ़ने की संभावना बढ़ रही है. टीम इंडिया के मैच जीतने की संभावना कम होती जा रही है.फिलहाल इंडिया ने पांच विकेट के नुकसान पर 290 रन बना लिये है. विहारी और अश्विन क्रीज पर डटे हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola