भारत और पाकिस्तान के बीच एक ही दिन में तीन बार भिड़ंत, तीनों में टीम इंडिया ने चटाई धूल

Updated:
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच एक ही दिन में तीन बार भिड़ंत, तीनों में टीम इंडिया ने चटाई धूल

**EDS: IMAGE VIA @IndianFootball** Kathmandu: Indian players and support staff pose for photos with the trophy after winning the SAFF U-19 Championship 2023, at the Dashrath Stadium in Kathmandu, Nepal, Saturday, Sept. 30, 2023. India beat Pakistan 3-0 in the final.(PTI Photo)(PTI09_30_2023_000505A)

मैंगलेंथांग किपगेन के शानदार खेल के बूते भारत ने सैफ अंडर-19 फुटबॉल के फाइनल में शनिवार को यहां पाकिस्तान को 3-0 की करारी शिकस्त दी. नेपाल के खिलाफ सेमीफाइनल में पेनल्टी शूटआउट में गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले किपगेन एक बार फिर नायक बना कर उभरे.

विज्ञापन

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगी. इस मुकाबले का सभी को बेसब्री से इंतजार है. लेकिन इसके इतर दोनों टीमों के बीच एक ही दिन में तीन मुकाबले खेले गए. जिसमें टीम इंडिया ने तीनों मैचों में पाकिस्तान को धूल चटा दिया. भारत ने एशियाई खेलों के दो मुकाबले में पाकिस्तान को हराया, तो दूसरी ओर फुटबॉल में भी भारत ने पाकिस्तान को रौंद डाला.

पाकिस्तान को हराकर भारत बना सैफ अंडर-19 फुटबॉल चैम्पियन

मैंगलेंथांग किपगेन के शानदार खेल के बूते भारत ने सैफ अंडर-19 फुटबॉल के फाइनल में शनिवार को यहां पाकिस्तान को 3-0 की करारी शिकस्त दी. नेपाल के खिलाफ सेमीफाइनल में पेनल्टी शूटआउट में गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले किपगेन एक बार फिर नायक बना कर उभरे. उन्होंने 64वें और 85वें मिनट में गोल करने के बाद आखिरी क्षणों (90 + 5 मिनट) ग्वगवांसर गोयारय के लिए मौका बनाया. यह सैफ चैंपियनशिप में भारत का आठवां युवा वर्ग का खिताब है.

undefined

भारत ने एशियाई खेलों के हॉकी मुकाबले में पाकिस्तान को रिकॉर्ड अंतर से पीटा, 41 साल पहले का लिया बदला

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने चार गोल किये जिससे भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई खेलों के पूल ए के एकतरफा मैच में शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 10-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. पाकिस्तान के खिलाफ गोल अंतर के हिसाब से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है. यह दोनों टीमों के बीच 180वां मैच था और आठ गोल के अंतर से मिली जीत भारत-पाकिस्तान हॉकी के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत है. पाकिस्तान के खिलाफ भारत की इससे पहले सबसे बड़ी जीत का अंतर 2017 में 7-1 था. पाकिस्तान ने भी इसी अंतर से भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. पाकिस्तान ने यह नतीजा 1982 में दिल्ली में हुए एशियाई खेलों के फाइनल में हासिल किया था. भारत ने 41 साल पहले की उस अपमानजनक हार का भी बदला ले लिया.

undefined

भारत ने आठ साल बाद पाकिस्तान को हराकर पुरुष टीम स्क्वाश स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता

अभय सिंह ने उतार चढ़ाव भरे मैच में गजब का संयम दिखाते हुए नूर जमां को हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी फतह हासिल की जिससे शीर्ष वरीय भारत ने शनिवार को एशियाई खेलों की पुरुष टीम स्क्वाश स्पर्धा में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया. पाकिस्तान के खिलाफ भारत को लीग चरण में इस चिर प्रतिद्वंद्वी से हार मिली थी.

Also Read: Asian Games: भारत के इस मुक्केबाज ने एशियाई खेलों में पदक के साथ ओलंपिक कोटा किया पक्का, जानिए पूरा अपडेट
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola