ePaper

Aligarh: PM मोदी, CM योगी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी, भाजपाइयों ने थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

Updated at : 11 Mar 2023 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
Aligarh: PM मोदी, CM योगी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी, भाजपाइयों ने थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी

Aligarh: अलीगढ़ में पीएम मोदी, सीएम योगी और गृह मंत्री अमित शाह सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं पर फेसबुक के जरिए अमर्यादित टिप्पणी की गई है. टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की पहचान आरिफ अमन के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Aligarh: अलीगढ़ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं पर फेसबुक के जरिए अमर्यादित टिप्पणी की गई है. टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की पहचान आरिफ अमन के रूप में हुई है. अमर्यादित टिप्पणी की जानकारी मिलने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश लोधी के द्वारा आरिफ अमन के खिलाफ थाना क्वार्सी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखने को मिला. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश लोधी अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाना क्वार्सी में पहुंचे , जहां उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि अलीगढ़ में एक मुस्लिम समाज के युवक आरिफ जमान ने सोशल मीडिया की साइड यूपी 81 और अब होगा न्याय नामक सोशल साइट पर एक पोस्टर अपलोड किया है.

पोस्टर की हेडिंग यह है बीजेपी के बलात्कारी आतंकवादी और घोटालेबाज” नाम दिया गया है, इस पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कुलदीप सेंगर, हेमंत विश्वा, शुभेंदु अधिकारी, प्रज्ञा ठाकुर, टिंकू भार्गव, तालिब हुसैन, कपिल मिश्रा को लेकर अमर्यादित टिप्पणी फेसबुक के जरिए की गई है.

पीएम मोदी गुजरात दंगे में दोषी

देश के पीएम नरेंद्र मोदी को गुजरात दंगे हरेन पंड्या हत्याकांड फर्जी डिग्री टाफेल स्कैन का दोषी बताया है, अमित शाह को सोहराबुद्दीन फर्जी एनकाउंटर इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर का दोषी बताया है, स्मृति ईरानी को जमीन घोटाला फर्जी डिग्री, बेटी के नाम बार रेस्टोरेंट का अवैध लाइसेंस दिलाने का आरोप लगाया है.

सीएम योगी पर हेट स्पीच का आरोप

सीएम योगी आदित्यनाथ को दंगे का आरोपी, हेट स्पीच देने का आरोपी, जल जीवन मिशन का आरोपी बताया है. कुलदीप सेंगर को नाबालिग से रेप पीड़ित के घरवालों की हत्या का आरोपी बताया है, हेमंत विश्वा श्रद्धा स्कैम और जल आपूर्ति घोटाले का मास्टरमाइंड बताया है, शुभेंदु अधिकारी शारदा स्कैम में शामिल और नारदा इस कैंप का मुख्य आरोपी बताया है, प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवाद में शामिल मालेगांव ब्लास्ट की मास्टरमाइंड बताया है, वर्नाड एन मराक को सेक्स रैकेट और अवैध विस्फोटक मामले का आरोपी बताया हैं, टिंकू भार्गव को आपराधिक पृष्ठभूमि चांदी कारोबारी की गर्दन काटने का आरोपी बताया है. तालिब हुसैन लश्कर ए आतंकवादी जम्मू कश्मीर बीजेपी आईटी सेल का प्रमुख पाक से संबंध रखने वाला बताया है.

कपिल मिश्रा को बताया दिल्ली दंगों का मुख्य आरोपी

कपिल मिश्रा दिल्ली दंगों का मुख्य आरोपी, हेट स्पीच देने का एक्सपर्ट बताया है. इस तरीके का पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है. वायरल करने वाले युवक का नाम आरिफ जनाम बताया जा रहा है, इस युवक के द्वारा यह पोस्ट अलीगढ़ यूपी 81 और अब होगा न्याय नामक सोशल मीडिया पर पोस्टर अपलोड किया है, पोस्टर की हेडिंग है, बीजेपी के बलात्कारी आतंकी और घोटालेबाज, इस तरीके की भाषा इस पोस्टर में लिखी गई है.

बीजेपी नेताओं में आक्रोश

जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में काफी आक्रोश देखने को मिला है और सरकार इस पोस्टर को अपलोड करने वाले युवक के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश मोदी ने कहा है कि अगर युवक के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे.

क्या बताया क्षेत्राधिकारी ने
Also Read: UP News: अलीगढ़ में दबंगों के डर से मकान बेचने को मजबूर ब्राह्मण परिवार , जानिये कहां लगे पलायन के पोस्टर

सिविल लाइन क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा थाना क्वार्सी में एक तहरीर दी गई है. तहरीर में आरोप लगाया गया है कि एक युवक के द्वारा देश के प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की गई है , तहरीर ले ली गई है . जांच की जा रही है. जांच के उपरांत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्टः आलोक, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola