IIT JAM 2024 Admit Card: जैम एडमिट कार्ड रिलीज, इस लिंक से करें डाउनलोड

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Jan 2024 6:15 AM

विज्ञापन

IIT JAM 2024 Admit Card: जैम 2024 एडिमट कार्ड जारी किया गया. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (IIT Madras) ने कल शाम ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM 2024) एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://jam.iitm.ac.in पर जारी किया.

विज्ञापन

IIT JAM 2024 Admit Card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने आज, 8 जनवरी को मास्टर्स या जेएएम 2024 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार इसे उपलब्ध होने पर वेबसाइट jam.iitm.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

IIT JAM 2024 Admit Card: ऐसे डाउमलोड करें एडमिट कार्ड

IIT JAM 2024 की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाएं.

होमपेज पर JAM 2024 एडमिट कार्ड लिंक देखें.

अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें.

आईआईटी जैम 2024 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें.

भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

IIT JAM 2024 Admit Card: एग्जाम पैटर्न

जैम परीक्षा 11 फरवरी को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी केमिस्ट्री, जियोलॉजी और मैथमेटिक्स का पेपर मॉर्निंग शिफ्ट में होगा वहीं बायोटेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक्स, मैथमेटिकल स्टेटिक्स और फिजिक्स का पेपर दोपहर बाद होगा.जैम 2024 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में अंडरग्रेजुएट लेवल पर सात टेस्ट पेपरों के लिए आयोजित की जाती है. इस टेस्ट पेपर में तीन प्रकार के प्रश्न होते हैं- पहला बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ), दूसरा बहुविकल्पीय प्रश्न (MSQ) और तीसरा न्यूमेरिकल आंसर टाइप क्यूश्चन. उम्मीदवार एक या दो टेस्ट पेपर में उपस्थित हो सकते हैं.

IIT JAM 2024 Admit Card: आईआईटी में लगभग 3,000 सीट

आईआईटी जैम परीक्षा परिणाम की घोषणा 11 मार्च को की जाएगी. हालांकि स्कोरकार्ड 2 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे. जैम 2024 में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए आईआईटी में लगभग 3,000 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे. जैम स्कोर का उपयोग विभिन्न संस्थानों में एमएससी, एमएससी (टेक), एमएस रिसर्च, एमएससी (एमटेक) ड्यूल डिग्री, ज्वाइंट एमएससी-पीएचडी और एमएससी-पीएचडी ड्यूल डिग्री जैसे कोर्सों में प्रवेश के लिए किया जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola