IGNOU January Session 2023: फ्रेश एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन की बढ़ी तारीख, अब इस डेट तक भरें फार्म

IGNOU January Session 2023: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने इग्नू जनवरी सत्र 2023 के लिए ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रशन करने की तिथि बढ़ा दी है. जिसके बाद उम्मीदवार 28 फरवरी 2023 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
IGNOU January Session 2023: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने इग्नू जनवरी सत्र 2023 के लिए ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रशन करने की तिथि बढ़ा दी है. जिसके बाद उम्मीदवार 28 फरवरी 2023 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
जनवरी 2023 सत्र के लिए ऑनलाइन कार्यक्रमों ओडीएल और योग्यता आधारित ओडीएल कार्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अवधि बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही जनवरी 2023 सत्र के लिए ₹200/- विलंब शुल्क के साथ री-रजिस्ट्रेशन करने कर सकते हैं.
ओडीएल, ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
री-रजिस्ट्रेशन के लिए सीधा लिंक
-
उम्मीदवार जो पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं.
-
इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in पर जाएं.
-
होम पेज पर उपलब्ध इग्नू लिंक पर क्लिक करें.
-
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ओडीएल प्रोग्राम, ऑनलाइन प्रोग्राम और मेरिट आधारित ओडीएल प्रोग्राम के लिए लिंक मिलेगा.
-
उनमें से किसी एक पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरें.
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें.
-
एक बार हो जाने के बाद, पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
-
अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










