IGNOU January Admission 2023: इग्नू ने जनवरी सत्र के लिए अब 10 फरवरी तक करें रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें अप्लाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Feb 2023 3:58 PM
IGNOU January Admission 2023: इग्नू ने जनवरी सेशन के लिए एडमिशन की डेट्स को आगे बढ़ा दिया है. अब इसके लिए 10 फरवरी, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in और ignouiop.samarth.edu.in के जरिए करना होगा.
IGNOU January Admission 2023: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जनवरी सेशन के लिए एडमिशन की डेट्स को आगे बढ़ा दिया है. इच्छुक उम्मीदवार 10 फरवरी, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले, जनवरी 2023 सत्र में नए प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी. अप्लाई आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in और ignouiop.samarth.edu.in के जरिए करना होगा.
The last date of "Fresh Admission for the January 2023 cycle, for all Programme, (both for Online and ODL mode) has been extended till 10th February 2023".
ODL : https://t.co/7U6I9tD8AF
Online Programs: https://t.co/CEsoSY4bua— IGNOU (@OfficialIGNOU) February 1, 2023
हाल ही में इग्नू ने दिसंबर टीईई का रिजल्ट जारी किया था.अभ्यर्थी जो टीईई परिणाम की जांच करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.टीईई परीक्षा 2 दिसंबर, 2022 और 9 जनवरी 2022 के बीच आयोजित की गई थी.
सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं.
होम पेज पर दिए गए ओडीएल के लिए प्रवेश लिंक पर क्लिक करें.
नई विंडो ओपन होगी.
मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें
सभी मांगे गए दस्तावेज को अपलोड करें.
अब शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें.
इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की स्थापना 1985 में एक संसदीय काननू के अंतर्गत हुई थी.ओपन और दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में इग्नू अपनी एक अलग ही पहचान रखता है. इग्नू ने स्थापना से देश में उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. यूनेस्को के अनुसार यह देश का सबसे बड़ा दूरस्थ विश्वविद्यालय है.
इग्नू अपने मुख्यालय एवं क्षेत्रीय केंद्रों में 420 संकाय सदस्यों और उच्च शिक्षा के पारस्परिक संस्थानों, पेशेवर संगठनों एवं उद्योग क्षेत्र के करीब 36 हजार परामर्शदाताओं की मदद से करीब 490 सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, डिग्री एवं डॉक्टोरल कार्यक्रम संचालित करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










