ePaper

IGNOU January 2023 Session: आज समाप्त हो जाएगी इग्नू  पुन: पंजीकरण प्रक्रिया, ऐसे भरें फॉर्म

Updated at : 10 Mar 2023 4:19 PM (IST)
विज्ञापन
IGNOU January 2023 Session: आज समाप्त हो जाएगी इग्नू  पुन: पंजीकरण प्रक्रिया, ऐसे भरें फॉर्म

IGNOU January 2023 Session: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय 10 मार्च, 2023 को इग्नू जनवरी 2023 सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर देगा. उम्मीदवारों द्वारा पहले की तरह ₹200/- के विलंबित जुर्माने के साथ पुनः पंजीकरण किया जा सकता है.

विज्ञापन

IGNOU January 2023 Session:  इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय 10 मार्च, 2023 को इग्नू जनवरी 2023 सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर देगा. उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in के माध्यम से नए प्रवेश के लिए फिर से पंजीकरण और आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार जनवरी 2023 सत्र के लिए पुन: पंजीकरण, ऑनलाइन और ओडीएल कार्यक्रमों के लिए नए प्रवेश, योग्यता आधारित ओडीएल कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों द्वारा पहले की तरह ₹200/- के विलंबित जुर्माने के साथ पुनः पंजीकरण किया जा सकता है.

IGNOU January 2023 Session: ऐसे करें अप्लाई

  • इग्नू के जनवरी सेशन में रजिस्ट्रेशन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं.

  • सबसे पहले उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं.

  • फिर होम पेज पर उपलब्ध इग्नू जनवरी 2023 सत्र लिंक पर क्लिक करें.

  • अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार ओडीएल, ऑनलाइन, मेरिट आधारित ओडीएल कार्यक्रम के लिंक की जांच कर सकते हैं.

  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

  • अब आपका आवेदन जमा कर दिया गया है.

  • इस पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी

    अपने पास रखें.

क्या लिखा है आधिकारिक नोटिस में

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “एक विशेष प्रवेश चक्र में, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए उपलब्ध शुल्क छूट की सुविधा केवल एक कार्यक्रम के लिए दावा की जा सकती है. यदि कोई आवेदक शुल्क छूट का दावा करते हुए एक से अधिक आवेदन जमा करता है, तो सभी आवेदन खारिज कर दिए जाएंगे.” योग्य छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर भारत सरकार की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इग्नू क्या है

इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की स्थापना 1985 में एक संसदीय काननू के अंतर्गत हुई थी.ओपन और दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में इग्नू अपनी एक अलग ही पहचान रखता है. इग्नू ने स्थापना से देश में उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. यूनेस्को के अनुसार यह देश का सबसे बड़ा दूरस्थ विश्वविद्यालय है. इग्नू अपने मुख्यालय एवं क्षेत्रीय केंद्रों में 420 संकाय सदस्यों और उच्च शिक्षा के पारस्परिक संस्थानों, पेशेवर संगठनों एवं उद्योग क्षेत्र के करीब 36 हजार परामर्शदाताओं की मदद से करीब 490 सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, डिग्री एवं डॉक्टोरल कार्यक्रम संचालित करता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola