अगर आपकी हथेली पर है ये रेखाएं, तो मिलेगा अमीर पति

Updated:
विज्ञापन
अगर आपकी हथेली पर है ये रेखाएं, तो मिलेगा अमीर पति

हस्त रेखा शास्त्र एक ऐसी विद्या है जिसमें लोगों की हथेली की रेखाओं के जरिये उसके व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है. इसी प्रकार से महिलाओं के भविष्य व भाग्य का पता भी हथेली की रेखाओं से पता चल सकता है.

विज्ञापन
undefined

हस्त रेखा शास्त्र एक ऐसी विद्या है जिसमें लोगों की हथेली की रेखाओं के जरिये उसके व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है. इसी प्रकार से महिलाओं के भविष्य व भाग्य का पता भी हथेली की रेखाओं से पता चल सकता है. महिलाओं की हथेली में कुछ ऐसी रेखाएं होती होती है, जिससे ये पता लगाया जा सकता है कि वो महिला कितनी भाग्यशाली है और उसका भविष्य कैसा रहेगा. तो चलिये जानते हैं इन रेखाओं के बारे में.

undefined

किसी स्त्री के हाथ में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से उत्पन्न होकर गुरु पर्वत तक जा रही हो तो ऐसी लड़कियों को धनी पुरुष पति के रूप में मिलता है. साथ ही ऐसी कन्या को सुख, यश आदि के लाभ मिलते हैं.

undefined

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस महिला के बाये हाथ की हथेली पर चक्र का निशान बना होता है वह काफी शुभ रहता है. ऐसी महिलाएं अच्छा नेतृत्व करती हैं. एक बेहतर लीडर साबित होती है. साथ ही ऐसी महिलाओं में परिवार को जोड़े रखने की खूबी भी होती है. ये परिवार के सभी सदस्यों को बखूबी ध्यान रखती है.  ऐसी महिलाएं हर परेशानी का डट कर सामना करने वाली होती है और हर मुसीबत का हल निकालने में सक्षम रहती है.  

undefined

हस्तरेखा शास्त्र में मछली के निशान को बहुत शुभ माना गया है. ये निशान वैवाहिक सुख-शांति का सूचक माना जाता है. जिन महिलाओं की हथेली पर मछली का निशान होता है उनका वैवाहिक जीवन काफी सुख से बीतता है. ऐसी महिलाओं को अपने पति और ससुराल के सभी सदस्यों का भरपूर प्यार मिलता है. ये सभी की प्रिय होती है और सभी लोग ऐसी महिलाओं पर बेशुमार प्यार बरसाते हैं.

undefined

अगर किसी महिला की हथेली के ऊपर की रेखाएं लालिमा लिए हुए रंग की हों और हाथ का पंजा और अंगूठा छोटा हो. साथ ही हाथ पर कम ही रेखाएं हो और वे भी हथेली के मध्य भाग में स्पष्ट हो तो ऐसे लक्षण वाली स्त्री सुखी, धनी, और सौभाग्यवती होती है. ऐसी महिलाओं को भाग्य का पूरा साथ मिलता है.

विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola