IBPS SO 2023: आईबीपीएस एसओ परीक्षा के लिए बदल सकते हैं एग्जाम सेंटर, जानें किस शहर के लिए है ये खास नियम
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Dec 2023 4:11 PM
IBPS SO 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने मणिपुर के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है जो आईबीपीएस एसओ परीक्षा 2023 में उपस्थित होंगे. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल ने आईबीपीएस एसओ 2023 प्रारंभिक परीक्षा के उन उम्मीदवारों को अपना परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति दे दी है
IBPS SO 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल ने आईबीपीएस एसओ 2023 प्रारंभिक परीक्षा के उन उम्मीदवारों को अपना परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति दे दी है, जिन्होंने मणिपुर में केंद्र का विकल्प चुना था.परीक्षा केंद्र बदलने का लिंक कल, 26 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर सक्रिय हो जाएगा.
Also Read: Sarkari Job: नए साल में रेलवे में आएगी पुलिस की बंपर वैकेंसी, सब इंस्पेक्टर भी होंगे भर्ती
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, संस्थान ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद उन उम्मीदवारों को ‘केंद्र परिवर्तन’ का विकल्प देने का निर्णय लिया है, जिन्होंने सीआरपी एसपीएल XIII के तहत विशेषज्ञ अधिकारियों के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के लिए इम्फाल (मणिपुर) को केंद्र के रूप में चुना है.
IBPS SO 2023: ऐसे बदलें एक्जाम सेंटर
आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
परीक्षा केंद्र बदलने के लिए लिंक पर क्लिक करें.
उम्मीदवारों को दूसरे पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा.
अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
अपना परीक्षा केंद्र बदलें.
जो आवेदक अपना परीक्षा केंद्र बदलना चाहते हैं, वे निम्नलिखित केंद्रों में से कोई एक चुन सकते हैं:
Assam – Guwahati, Jorhat
Meghalaya – Shillong
Mizoram – Aizawl
Nagaland – Kohima
Haryana – Faridabad
Haryana – Gurugram
West Bengal – Kolkata
IBPS SO 2023: जानें प्रारंभिक परीक्षा का एक्जाम पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा में 125 अंकों के वस्तुनिष्ठ परीक्षण शामिल होंगे.यह परीक्षा 2 घंटे की होगी जिसमें 3 खंड होंगे.परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए है और उम्मीदवारों को प्रत्येक परीक्षा में निर्धारित कट-ऑफ अंकों के अनुसार प्रत्येक परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा.अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










