ePaper

Husnn Hai Suhaana Song: 90s के गीत के रि-क्रिएटेड वर्जन पर जमकर थिरके वरुण और सारा, सोशल मीडिया पर लोग बोले अरे गोविंदा तो . . .

Updated at : 09 Dec 2020 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
Husnn Hai Suhaana Song: 90s के गीत के  रि-क्रिएटेड वर्जन पर जमकर थिरके वरुण और सारा, सोशल मीडिया पर लोग बोले अरे गोविंदा तो . . .

Husnn Hai Suhaana Song, Coolie No 1, Varun dhawan and Sara Ali Khan in Coolie No 1 : वरुण धवन की आने वाली फिल्म कुली नंबर 1 का ट्रेलर पिछले दिनों लांच किया गया. फिल्म के ट्रेलर के आने के बाद लोगों ने वरुण को जमकर ट्रोल किया, लोगों ने यहां तक कह दिया कि जो फिल्म यूट्यूब पर फ्री में देखने को मिल रही है उसका रिमेक बनाने का कोई मतलब समझ नहीं आता. पिछले गुरुवार को फिल्म का पहला गीत तेरी भाभी रिलीज किया गया था, इस ऑरिजिनल सांग में आवाज दी थी देव नेगी और नेहा कक्कड़ ने.

विज्ञापन

वरुण धवन की आने वाली फिल्म कुली नंबर 1 का ट्रेलर पिछले दिनों लांच किया गया. फिल्म के ट्रेलर के आने के बाद लोगों ने वरुण को जमकर ट्रोल किया, लोगों ने यहां तक कह दिया कि जो फिल्म यूट्यूब पर फ्री में देखने को मिल रही है उसका रिमेक बनाने का कोई मतलब समझ नहीं आता. पिछले गुरुवार को फिल्म का पहला गीत तेरी भाभी रिलीज किया गया था, इस ऑरिजिनल सांग में आवाज दी थी देव नेगी और नेहा कक्कड़ ने.

आज इस फिल्म का दूसरा गाना हुस्न है सुहाना रिलीज किया गया. इस गाने पर वरुण और सारा थिरकते नजर आए हैं. वैसे इस गीत को देखकर ये साफ जाहिर हो रहा है, वरुण ने 90 के दशक के डांस स्टेप को कॉपी करने की पूरी कोशिश की है. इस गीत के रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर भी रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा है अरे गोविंदा के स्टेप्स की बात ही कुछ और थी, इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है लाजवाब वरुण और सारा की जोड़ी.

1995 की फिल्म कुली नंबर 1 के गाने का रि क्रिएटेड वर्जन है ये गीत

गीत हुस्न है सुहाना 1995 में रिलीज फिल्म कुली नंबर 1 के ही गीत हुस्न है सुहाना का रि क्रिएडेट वर्जन है. जहां ऑरिजिनल गीत को आनंद मिलिंद के संगीत निर्देशन में बनी थी, वहीं इस गीत के रि-क्रिएटेड वर्जन को तनिष्क बागची का संगीत दिया है.

गाने को लेकर वरुण धवन ने किया था ट्विट

वरुण धवन ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. ये वीडियो उनकी फिल्म ‘कुली नंबर 1’ के गाने ‘हुस्न है सुहाना’ का टीजर है. इस टीजर में वरुण धवन और सारा अली खान अलग-अलग अवतार में डांस करते दिख रहे हैं. वहीं इन दोनों के कई डांस स्टेप्स 90s के दौर की याद दिला रहे हैं. इस वीडियो में सारा नाइटसूट से लेकर शॉर्ट पार्टी ड्रेस तक में दिखाई दे रही हैं.

इस टीजर को शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में बताया कि ये रिलीज कब हो रहा है. उन्होंने लिखा- ‘ये टाइम है सुहाना इस खबर का ऐलान करने के लिए… #HusnnHaiSuhaanaNew गाना कल रिलीज होने वाला है’

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola