फैमिली-Kids के स्टार हैं ऋतिक रौशन, अब Fighter बनकर करेंगे मनोरंजन, देखें उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्में

Updated:
विज्ञापन
फैमिली-Kids के स्टार हैं ऋतिक रौशन, अब Fighter बनकर करेंगे मनोरंजन, देखें उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्में

ऋतिक रौशन की फाइटर गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है. फिल्म के पोस्टर रिलीज के बाद से ही फैंस में काफी क्रेज बढ़ गया है. ऐसे में फिल्म आने से पहले ये हैं ऋतिक के केरियर की कुछ बेहतरीन फिल्में जिन्हें आप ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

ऋतिक रौशन बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं. उनकी एक्टिंग के साथ डांसिंग स्किल्स के भी लोग दीवाने हैं. उन्होंने शानदार काम से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में एक अलग पहचान बनाई है. अब जल्द ही उनकी नई फिल्म फाइटर रिलीज होने वाली है, ऐसे में ये हैं उनके कैरियर की कुछ बेहतरीन फिल्में जिन्हे आप एंजॉय कर सकते हैं.

undefined

विक्रम वेधा

ऋतिक रौशन की फिल्म विक्रम वेधा ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस थ्रिलर मूवी में सैफ अली खान और ऋतिक रौशन मुख्य भूमिका में मौजूद हैं. कहानी पुलिस अधिकारी विक्रम की जर्नी को दर्शाती है. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

undefined

सुपर 30

2019 में आई विकास बहल की निर्देशित फिल्म सुपर 30 आनंद कुमार नाम के एक शिक्षक पर आधारित है, जो गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा प्रदान करते हैं. इसमें ऋतिक मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. इसे आप डिज्नी प्लस हाटस्टार पर देख सकते हैं.

undefined

काबिल

ऋतिक रौशन और यामी गौतम स्टारर काबिल, रोमांस और एक्शन से भरपूर फिल्म है. इसमें एक्टर एक अंधे व्यक्ति के रूप में नजर आते हैं और उनका अभिनय बेहतरीन है. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

undefined

अग्निपथ

साल 2012 में आई करण मल्होत्रा की निर्देशित अग्निपथ आज तक की सबसे बेहतरीन एक्शन फिल्मों में से एक है. इसमें ऋतिक रौशन के साथ प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त लीड रोल में मौजूद हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

undefined

जोधा अकबर

आशुतोष गोवारिकर की जोधा अकबर मुगल शासक अकबर और उनकी पत्नी जोधा बाई के जीवन पर आधारित एक बेहतरीन फिल्म थी. इसमें ऋतिक रौशन के साथ ऐश्वर्या राय लीड रोल में मौजूद हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read: Fighter: ऋतिक रोशन के फाइटर में इन एयरफोर्स स्टेशनों पर हुई है शूटिंग, दीपिका पादुकोण के हाथ लगे इतने करोड़
undefined

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

जोया अख्तर की निर्देशित फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा यंगस्टर्स के लिए एक बेहतरीन स्टोरी पेश करती है. इसमें ऋतिक रौशन के साथ फरहान अख्तर, अभय देओल, कैटरीना कैफ लीड रोल में शामिल हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

undefined

कृष

राकेश रौशन की कृष ऋतिक रौशन के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इस बेहतरीन साइंस फिक्शन में एक्टर के साथ प्रियंका चोपड़ा और लेजेंडरी एक्ट्रेस रेखा लीड रोल में शामिल हैं. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

undefined

कोई मिल गया

2003 में आई राकेश रौशन की कोई मिल गया एक बेहतरीन साइंस फिक्शन है जिसमें ऋतिक रौशन एक मंदबुद्धि लड़के के किरदार को निभा रहे हैं . इस फिल्म की अनोखी कहानी की वजह से इसे कई सारे अवार्ड्स हासिल हुए थे. इसे आप जी 5 पर देख सकते हैं.

Also Read: Hrithik Roshan की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में अभी OTT पर करें एंजॉय, एक्शन-रोमांस का मिलेगा डबल डोज
विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola