गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी की अलीगढ़ में रैली कल, लाभार्थियों से भीड़ जुटाने की तैयारी

गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ की 30 दिसंबर को अलीगढ़ में जनसभा है. बीजेपी कार्यकर्ता लाभार्थियों से भीड़ जुटाने की तैयारी में जुट गए हैं.
Aligarh News: सत्ताधारी पार्टी होने के नाते अलीगढ़ में 30 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में लाभार्थियों के बल पर भीड़ जुटाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. गन्ना विकास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने रैली की कमान संभाल ली है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ की 30 दिसंबर को होने वाली रैली स्थल का भूमि पूजन करने के बाद पार्टी पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं. आज पूरे दिन तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा.
Also Read: Aligarh News: एटा के कपड़ा व्यापारी की अलीगढ़ में गोली मारकर हत्या, CCTV से लगी सुराग की आस
रैली में भीड़ जुटाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार से किसी भी योजना में लाभ प्राप्त कर चुके लाभार्थियों से संपर्क साधा जा रहा है. पार्टी पदाधिकारी शहर ही नहीं, गांवों में भी लाभार्थियों से संपर्क साध रैली में आने के लिए कह रहे हैं.
Also Read: अलीगढ़ को चुनावी साल में तोहफा देने की तैयारी! 660 मेगावाट बिजली हाउस का लोकार्पण कर सकते हैं अमित शाह
भाजपा के जिला अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह ने बताया कि रैली के लिए 824 बसें लगाई गई हैं, जो पूरी तरह से भरकर आएंगी. शहर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने बताया कि शहर के लिए 389 बसें लगाई गई हैं, जो पूरी भरकर आएंगी. प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संपर्क करें. जो लाभार्थी हैं, उनसे भी संपर्क करें. कोई भी बस खाली नहीं आनी चाहिए. चार-चार बसों पर एक प्रभारी नियुक्त किया गया है.
गृह मंत्री अमित शाह की रैली के लिए हो रही तैयारियों का राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे ने जायजा लिया. राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे ने कहा कि जनसभा में मास्क और कोरोना बचाब के उपाय पालन करने की लोगों से अपील की गई है. अभी तक चुनाव आयोग ने रैली आदि पर प्रतिबंध नहीं लगाया है. हाईकोर्ट ने ही चुनाव समय से कराए जाने के निर्देश दिए हैं. हरिद्वार दुबे ने कहा कि भाजपा धर्म विशेष की राजनीति नहीं करती है. सबका साथ, सबका विश्वास हमारा मूलमंत्र है.
Also Read: UP Chunav 2022: अलीगढ़ की 5 सीटों पर BSP जल्द करेगी प्रत्याशियों की घोषणा, मायावती ने नेताओं के कसे पेंच
मंडल आयुक्त गौरव दयाल, डीएम सेल्वा कुमारी जे ने ताला नगरी स्थित जनसभा स्थल का निरीक्षण किया और चल रही तैयारियों का जायजा लिया. साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए.
रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




