ePaper

कोयला चोर को पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़ा होमगार्ड जवान, तभी आ गई बाघ एक्सप्रेस, जानें क्या हुआ

Updated at : 05 Nov 2023 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
कोयला चोर को पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़ा होमगार्ड जवान, तभी आ गई बाघ एक्सप्रेस, जानें क्या हुआ

झारखंड में कोयला चोर को पकड़ने के लिए एक होमगार्ड के जवान रेलवे ट्रैक पर दौड़ गए. उसी समय बाघ एक्सप्रेस आ गई और जवान ट्रेन की चपेट में आ गए. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना जामताड़ा जिले में हुई. चितरा ईसीएल के जामताड़ा स्थित रेलवे साइडिंग में जवान ड्यूटी पर तैनात था.

विज्ञापन

जामताड़ा, उमेश कुमार : झारखंड में कोयला चोर को पकड़ने के लिए एक होमगार्ड के जवान रेलवे ट्रैक पर दौड़ गए. उसी समय बाघ एक्सप्रेस आ गई और जवान ट्रेन की चपेट में आ गए. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना जामताड़ा जिले में हुई. चितरा ईसीएल के जामताड़ा स्थित रेलवे साइडिंग में जवान ड्यूटी पर तैनात था. उनका नाम उदित सिंह (50) है. बिंदापाथर थाना क्षेत्र के खुंटाबांध गांव के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब पांच बजे की है. जामताड़ा थाना की पुलिस ने डाउन रेलवे ट्रैक से होमगार्ड जवान का क्षत-विक्षत शव बरामद किया. सूचना मिलने पर मृतक जवान के परिजन रेलवे साइडिंग पहुंचे और प्रशासन से मुआवजे की मांग शुरू कर दी. परिजनों के साथ-साथ अन्य लोगों ने मिलकर जामताड़ा रेलवे साइडिंग के मेन गेट को जाम कर दिया.

साइडिंग का काम किया ठप

इस दौरान ईसीएल चितरा से जामताड़ा रेलवे साइडिंग तक कोयला ढुलाई करने वाले डंपरों को अनलोडिंग करने से रोक दिया गया. इससे घंटे भर साइडिंग का काम ठप रहा. सूचना मिलते ही एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज, ईसीएल सिक्योरिटी-इन-चार्ज रुपेश मिश्रा, होमगार्ड कमांडर मृत्युंजय मिश्रा, जामताड़ा थाना के एएसआई श्रीकांत यादव सहित अन्य पुलिस बल के साथ पहुंचे. परिजनों को समझा बुझाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया.

Also Read: PHOTOS: देवघर-जामताड़ा बॉर्डर पर पिकअप-ट्रेलर की टक्कर में एक की मौत, दो की हालत गंभीर

मृतक के परिजन को मिलेगी नौकरी : होमगार्ड कमांडर

चितरा ईसीएल के सिक्यूरिटी-इन-चार्ज रुपेश मिश्रा ने बताया कि एमओयू के अनुसार, ऑन डयूटी किसी दुर्घटना में जवान की मौत होने पर ईसीएल मृतक जवान के परिजन को दो लाख रुपए मुआवजा देगी. कहा कि रेलवे ट्रैक पर सुरक्षा की जिम्मेवारी आरपीएफ की है. उस समय किस परिस्थिति में होमगार्ड जवान को रेलवे ट्रैक पर जाना पड़ा, इसकी छानबीन की जा रही है. वहीं, होमगार्ड कमांडर मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिजन को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाएगी. इसकी प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी.

Also Read: जामताड़ा के नाला में कोल्ड स्टोरेज निर्माण जल्द होगा पूरा, विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने कही ये बात

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola