Holi 2022 Date:कब है होली? होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री नोट कर लें, जानें कब से लगेगा होलाष्टक

Holi 2022 Date: होली का त्योहार 18 मार्च 2022 को मनाया जाएगा. होली के एक दिन पहले होलिका दहन होता है. इस बार होलिका दहन 17 मार्च को होगा.
Holi 2022 Date: हर साल होली का त्योहार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है. इस साल होली का त्योहार 18 मार्च 2022 को मनाया जाएगा. बता दें कि होली के पहले दिन होलिका दहन (Holi 2022 Date) होता है. होलिका दहन 17 मार्च को किया जाएगा. इस दिन होलिका की पूजा-अर्चना की जाती है. होलिका दहन सच्चाई की बुराई पर जीत के प्रतीक के रूप में किया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि होलिका के साथ ही इस दिन अपने मन की हर तरह की बुराईयों को भी होलिका की आग में भस्म कर देना चाहिए. होलिका दहन के दूसरे दिन पूरे जोश-उत्साह के साथ रंग-अबीर वाली होली मनाई जाती है. होली से पहले होलाष्टक भी लगता है. कहा जाता है कि होलाष्टक के दिनों में किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए. आगे पढ़ें कब से लगेगा होलाष्टक, होलिका दहन शुभ मुहूर्त क्या है और होलिका दहन पूजा सामग्री.
बता दें कि होली से 8 दिन पहले होलाष्टक (Holashtak) लग जाता है. यानी इस साल 10 मार्च 2022 से होलाष्टक लगेगा. होलाष्टक के दिन कोई भी मांगलिक या शुभ कार्य जैसे विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं. होली से पहले होलिका पूजा को काफी महत्वपूर्ण माना गया है. होलिका दहन (Holika Dahan 2022) का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, नियम के बारे में आगे डिटेल में जानें.
एक लोटा जल, गाय के गोबर से बनी माला, अक्षत, गन्ध, पुष्प, माला, रोली, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे, गुलाल, नारियल, गेंहू की बालियां.
होलिका दहन बृहस्पतिवार, मार्च 17, 2022 को
होलिका दहन मुहूर्त – 09:06 शाम से 10:16 शाम
अवधि – 01 घण्टा 10 मिनट्स
रंगवाली होली शुक्रवार, मार्च 18, 2022 को
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – मार्च 17, 2022 को 01:29 शाम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त – मार्च 18, 2022 को 12:47 शाम बजे
होलिका दहन हिन्दु मध्य रात्रि के बाद
वैकल्पिक मुहूर्त- हिन्दु मध्य रात्रि के बाद – 01:12 सुबह से 06:28 सुबह, मार्च 18
अवधि – 05 घण्टे 16 मिनट्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




