हरियाणा: '100 साल की हूं और यहां वोट देने पहुंची हूं', सरपंच और पंच के चुनाव के लिए जोश में जनता

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Nov 2022 12:55 PM

विज्ञापन

अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहत, सिरसा और सोनीपत जिलों के 57 ब्लॉक में 2,683 सरपंचों और 25,655 पंचों के पद के लिए चुनाव हो रहा है. मतदान सुबह सात बजे से जारी है. जो शाम छह बजे तक चलेगा.

विज्ञापन

हरियाणा के नौ जिलों में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सरपंचों और पंचों को चुनने के लिए मतदान जारी है. इसकी कुछ तस्वीरें सामने आयी है. रोहतक में 142 पंचायतों के सरपंच चुनाव के दूसरे चरण का मतदान देने कुछ बुजुर्ग भी पहुंचे. एक बुजुर्ग महिला मतदाता ने वोट डालने के बाद कहा, मैं 100 साल की हूं और मैं यहां वोट देने पहुंची हूं. वहीं 90 साल की एक महिला मतदाता ने कहा, ”मैं उसे वोट दूंगी जो हमारे लिए काम करेगा.”

976 संवेदनशील और 1,023 बेहद संवेदनशील मतदान केंद्र

यहां चर्चा कर दें कि अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहत, सिरसा और सोनीपत जिलों के 57 ब्लॉक में 2,683 सरपंचों और 25,655 पंचों के पद के लिए चुनाव हो रहा है. मतदान सुबह सात बजे से जारी है. जो शाम छह बजे तक चलेगा. अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान में 48,67,132 मतदाता पंजीकृत हैं. इन जिलों में 5,963 मतदान केंद्र हैं जिनमें से 976 संवेदनशील और 1,023 बेहद संवेदनशील हैं. इन नौ जिलों के जिला परिषद एवं पंचायत समिति के लिए दूसरे चरण का मतदान नौ नवंबर को हुआ था.


कब आएगा चुनाव परिणाम

पहले चरण में भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में जिला परिषदों और पंचायत समितियों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था और दो नवंबर को सरपंचों एवं पंचों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था. शेष जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 22 नवंबर को और ग्राम पंचायतों के सरपंचों और पंचों के लिए 25 नवंबर को चुनाव होगा. प्रत्येक चरण में मतदान के अंत में सरपंच और पंच के चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे, वहीं जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के परिणाम 27 नवंबर को तीनों चरणों के पूरा होने के बाद घोषित किए जाएंगे.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola