ePaper

Har Ghar Tiranga Campaign: झारखंड के लातेहार में मस्जिद से निकली तिरंगा पदयात्रा, दिखा देखभक्ति का जज्बा

Updated at : 14 Aug 2022 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
Har Ghar Tiranga Campaign: झारखंड के लातेहार में मस्जिद से निकली तिरंगा पदयात्रा, दिखा देखभक्ति का जज्बा

Har Ghar Tiranga Campaign: जश्न-ए-आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर लातेहार जिले के प्रखंड महुआडांड़ के मुस्लिम समाज के लोग भी इस उत्सव में हर्षोल्लास के साथ शामिल हैं. रविवार को जामा मस्जिद के सदर फहीम खान के नेतृत्व में तिरंगा पदयात्रा की शुरुआत जामिया नुरिया ज्याउल इस्लाम मस्जिद परिसर से शुरू की गई.

विज्ञापन

Har Ghar Tiranga Campaign: जश्न-ए-आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर लातेहार जिले के प्रखंड महुआडांड़ के मुस्लिम समाज के लोग भी इस उत्सव में हर्षोल्लास के साथ शामिल हैं. 13 अगस्त से प्रखंड की दुकानों, चौक-चौराहों एवं घरों में तिरंगा झंडा लगाया जा रहा है. 14 अगस्त रविवार को जामा मस्जिद के सदर फहीम खान के नेतृत्व में तिरंगा पदयात्रा की शुरुआत जामिया नुरिया ज्याउल इस्लाम मस्जिद परिसर से शुरू की गई. इस दौरान देशभक्ति का जुनून लोगों में दिख रहा था.

लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण

तिरंगा पदयात्रा में बड़े, बूढ़े और बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा लिए इंकलाब जिंदाबाद, सजा दो तिरंगा हर घर में प्यारे, मना लो आजादी का त्योहार सारे, तिरंगा हमारी शान है तिरंगा हमारी जान है जैसे नारे एवं सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा गाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा पदयात्रा अम्वाटोली, पोस्ट ऑफिस होते हुए शास्त्री चौक पहुंची, जहां लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर सदर फहीम खान व खाजिमउद्दीन खान के द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया. यात्रा मुख्य बाजार होते हुए बिरसा चौक पहुंची, जहां बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व पर क्यों टिकी थी अंग्रेज अफसरों की नजर

मुस्लिम समुदाय ने निकाली तिरंगा पदयात्रा

रामपुर, डीपाटोली होते हुए तिरंगा पदयात्रा फिर जामा मस्जिद के पास पहुंचकर यात्रा संपन्न हुई. यात्रा में नाइब सदर रानू खान, सद्दाम उर्फ शेरू, नौशाद अहमद, सेक्रेटरी तनवीर अहमद उर्फ रिंकू, शमशाद अहमद, खजांची शाहिद कमाल, नूर उल अंसारी, बशारत अली, इश्तियाक अहमद, रानू खान, सिराजुद्दीन, जुबेर अहमद, लाडली खान, खुर्शीद आलम, जब्बार अंसारी, मास्टर यूनुस, मंजूर हसन हामिद खान असलम खलीफा समेत मदरसा के बच्चे समेत समाज के लोग शामिल थे.

Also Read: Jharkhand News : कांग्रेस की गौरव यात्रा संपन्न, मंत्री रामेश्वर उरांव ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

रिपोर्ट : वसीम अख्तर, महुआडांड़, लातेहार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola