Happy New Year 2024: झारखंड के जुबली पार्क में नए साल पर उमड़ती है लोगों की भीड़, निशुल्क होती है एंट्री

Published by : Shweta Pandey Updated At : 29 Dec 2023 3:22 PM

विज्ञापन

New Year In Jharkhand: नए साल को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आप झारखंड में हैं तो हम आपको इस आर्टिकल के जरिए जमशेदपुर में मौजूद जुबली पार्क के बारे में बताएंगे, जहां आप नया साल सेलिब्रेट करने जा सकते हैं.

विज्ञापन

New Year In Jharkhand: नए साल की शुरुआत होने जा रही है. लोग 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 1 जनवरी यानी न्यू ईयर के मौके पर लोग अपने परिवार और फ्रेंड्स के साथ पिकनिक मनाने के लिए भी जाते हैं. अगर आप झारखंड में हैं तो हम आपको इस आर्टिकल के जरिए जमशेदपुर में मौजूद जुबली पार्क के बारे में बताएंगे, जहां आप नया साल सेलिब्रेट कर सकते हैं.

नया साल मनाने के लिए जमशेदपुर में बेस्ट जगह

झारखंड का सबसे बड़ा और सबसे ज़्यादा आबादी वाला शहर जमशेदपुर है. इसे टाटानगर के नाम से भी जाना जाता है. नए साल के दिन अगर आप अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए जगह खोज रहे हैं तो यहां के सबसे फेमस जगह जुबली पार्क जरूर जाएं.

undefined
क्या है जुबली पार्क की एंट्री फीस

झारखंड के जुबली पार्क में एंट्री फीस नहीं देनी होती है. यह जगह साकची गोलचक्कर से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. बात करें इसकी खासियत की तो यह पार्क 200 एकड़ में फैला हुआ है.

undefined
Also Read: वीकेंड में घूमने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये 10 जगहें बेहद खूबसूरत है जुबली पार्क

बात कर रहे हैं जुबली पार्क की तो आपको बता दें यहां पर एक से बढ़कर एक फूल-पौधे, पेड़, वॉटर फाउंटेन, मखमली घास देखने को मिल जाएंगी. इसके अलावा इस पार्क में पीने के लिए पानी, वॉशरूम और डस्टबिन की भी सुविधा मिल जाएगी.

undefined
नए साल के मौके पर लगती है पर्यटकों की भीड़

नए साल के मौके पर जुबली पार्क में सबसे अधिक पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है. पिकनिक मनाने के लिए यह जगह सबसे बेस्ट है. इस पार्क की खास बात यह है कि यहां वाहन पार्किंग का भी जगह है. बच्चे आराम से खेलकूद सकते हैं. जुबली पार्क में आप परिवार के साथ भी घूमने के लिए जा सकते हैं. क्योंकि यहां का माहौल पिकनिक स्पॉट के लिए सबसे बेहतर है.

undefined
Also Read: Bangalore में घूमने के लिए ये हैं 10 बेस्ट जगहें, इस वीकेंड आप भी बना सकते हैं प्लान
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola