Happy Birthday Madhuri Dixit : 54 की हुईं माधुरी दीक्षित, ग्लैमर गर्ल से लेकर मां की भूमिका को बखूबी निभाया पर्दे पर
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 May 2021 6:37 AM
Happy Birthday Madhuri Dixit: बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित 15 मई को अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं. वैसे एक्ट्रेस के जलवे और अदाओं के सामने आज की एक्ट्रेस भी फेल हैं. अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख, आमिर और सलमान एवं अक्षय कुमार तक स्क्रीन शेयर कर चुकीं माधुरी 90 के दशक में दिलों पर राज करती थीं और आज भी फैंस उनके कायल हैं.चाहे हम आपके हैं कौन की निशा हो या फिर दिल तो पागल है कि पूजा या फिर देवदास की चंद्रमुखी, माधुरी ने हर रोल में फैंस का दिल जीता है. तस्वीरों में देखें माधुरी की जर्नी

माधुरी दीक्षित ने अपने करियर के शुरुआती दौर में राम लखन, दिल जैसी फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवाया

हम आपके हैं कौन जैसी पारिवारिक फिल्म करने के बाद माधुरी दीक्षित घर घर में जानी जाने लगीं

माधुरी ने अपने फिल्मी करियर में आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान के अलावा अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार के साथ काम किया है

हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है और देवदास जैसी फिल्मों के लिए माधुरी दीक्षित को सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है

2007 में माधुरी ने अपने फिल्मी पारी की एक बार फिर से शुरुआत आजा नचले फिल्म से की

2019 में आई कलंक फिल्म में माधुरी दीक्षित वरुण धवन की मां की भूमिका में नजर आ चुकी हैं

अपने परिवार के साथ माधुरी दीक्षित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










