ePaper

Gorakhpur News: प‍ुलिस लाइन्‍स और आरोपी के घर की सुरक्षा बढ़ायी गई, किसी को अंदर जाने की परमिशन नहीं

Updated at : 05 Apr 2022 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
Gorakhpur News: प‍ुलिस लाइन्‍स और आरोपी के घर की सुरक्षा बढ़ायी गई, किसी को अंदर जाने की परमिशन नहीं

Gorakhpur News: गोरखपुर पुलिस लाइन्‍स में पुलिस के आलाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ही अंदर जाने की अनुमति है. लोगों की आवाजाही पर भी पाबंदी लगा दी गई है.

विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमले के बाद गोरखपुर के पुलिस लाइन्‍स और सिविल लाइन्‍स स्थित आरोपी के घर पर पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है. आरोपी के घर पर किसी को जाने की अनुमति नहीं है.

सूत्रों की मानें तो पुलिस लाइन्‍स स्थित एसटीएफ के ऑफिस में ही आरोपी को रखा गया है. वहीं पर उससे पूछताछ भी चल रही है. एसटीएफ और एटीएस की टीम मुंबई भेजी गई है. पुलिस लाइन्‍स में पुलिस के आलाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ही अंदर जाने की अनुमति है. लोगों की आवाजाही पर भी पाबंदी लगा दी गई है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के लखनऊ वापसी के बाद भी एसटीएफ और एटीएस के आलाधिकारी गोरखपुर रुके हुए हैं.

Also Read: Gorakhpur News : सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर का किया निरीक्षण, घायल पुलिसकर्मियों को सौंपे पांच लाख के चेक

सूत्रों की मानें तो एसटीएफ और एटीएस की टीम आरोपी को लेकर उसके घर कड़ियों को जोड़ने और सुराग की तलाश में ला सकती है. यही वजह है कि उसके आरोपी के परिजनों से भी किसी के मिलने पर रोक लगा दी गई है.

Also Read: Gorakhnath Temple Attack: आरोपी
मुर्तजा अहमद के घर पुलिस का सख्त पहरा, मिलने वालों पर एटीएस की कड़ी नजर

बता दें, गोरखनाथ मंदिर में पीएसी के जवानों पर हमले के मामले में एटीएस ने गोरखपुर से एक और संदिग्ध को पकड़ा है. मंगलवार को मुर्तजा के घर की जांच के लिए पहुंची एटीएस और फोरेंसिक टीम को यह सफलता मिली है. संदिग्ध से एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है. इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने मुर्तजा अब्बासी के कमरे की तलाशी ली है.

एटीएस ने मुर्तजा से जुड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. इसके अलावा मुर्तजा के गोरखपुर स्थित घर पर भी एटीएस मौजूद है और उसके घर की फिर से तलाशी ली जा रही है. जांच एजेंसियां मुर्तजा के तार आईएसआई से भी जोड़कर देख रही है. जांच एजेंसियां गोरखनाथ मंदिर पर हुए हमले को किसी बड़ी साजिश का हिस्सा मानने से भी इनकार नहीं कर रही है.

इनपुट- कुमार प्रदीप, गोरखपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola