Gemini 1.0: Google ने पेश किया दुनिया का सबसे पावरफुल AI टूल, ऐसे करेगा आपकी मदद

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Dec 2023 7:26 PM

विज्ञापन

Gemini App in India

सीईओ सुंदर पिचाई ने एक्स पर जेमिनी के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, इसे तीन मॉडल में लॉन्च किया गया है. अल्ट्रा, प्रो और नैनो. अल्ट्रा जेमिनी को सबसे पावरफुल टूल बताया जा रहा है.

विज्ञापन
undefined

गूगल ने दुनिया का सबसे पावरफुल एआई (Artificial intelligence) मॉड्यूल लॉन्च किया है. जिसका नाम Gemini है. हालांकि इसका पूरा नाम Gemini 1.0 है, क्योंकि यह जेमिनी का पहला वर्जन है. इसकी जानकारी खुद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर दी है.

undefined

सुंदर पिचाई ने Gemini 1.0 को लेकर दी जानकारी

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने Gemini 1.0 को लेकर ट्वीट किया और लिखा, पेश है जेमिनी 1.0, हमारा अब तक का सबसे सक्षम और सामान्य एआई मॉडल. मूल रूप से मल्टीमॉडल के रूप में निर्मित, यह हमारे जेमिनी-युग के मॉडलों में पहला कदम है.

undefined

जेमिनी के तीन मॉडल पेश

सीईओ सुंदर पिचाई ने एक्स पर जेमिनी के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, इसे तीन मॉडल में लॉन्च किया गया है. अल्ट्रा, प्रो और नैनो. अल्ट्रा जेमिनी को सबसे पावरफुल टूल बताया जा रहा है.

Also Read: एक्शन लेने की तैयारी में गूगल, 1 दिसंबर से डिलीट किये जाएंगे ये अकाउंट्स, जानें क्या है बचाव का तरीका
undefined

सुंदर पिचाई ने अपने ट्वीट में बताया, जेमिनी अल्ट्रा का प्रदर्शन वर्तमान अत्याधुनिक परिणामों से बेहतर है. 90.0% स्कोर के साथ, जेमिनी अल्ट्रा एमएमएलयू (Massive Multitask Language Understanding) पर मानव विशेषज्ञों से बेहतर प्रदर्शन करने वाला पहला मॉडल है.

undefined

Gemini Ultra

बताया जा रहा है कि अल्ट्रा जेमिनी को बड़े और कठिन कार्यों के लिए डिजाइन किया गया है. इसका उपयोग डाटा सेंटर जैसी जगहों पर होगा. गूगल की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार जेमिनी अल्ट्रा – अत्यधिक जटिल कार्यों के लिए सबसे बड़ा और सबसे सक्षम मॉडल है. जबकि जेमिनी प्रो – वाइड रेंज टास्क के लिए सबसे अच्छा मॉडल है. वहीं जेमिनी नैनो – ऑन-डिवाइस कार्यों के लिए सबसे कुशल मॉडल है.

undefined

Gemini में क्या है खास

जेमिनी एक मल्टीमॉडल टूल है. यह केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं है. ये टेक्स्ट, कोड, ऑडियो, वीडियो और फोटो को समझ सकता है. साथ ही यह ऑपरेट भी कर सकता है. गूगल ने जेमिनी को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि जेमिनी कैसे काम करेगा.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola