गिरिडीह : सऊदी में फंसे मजदूरों ने फिर लगायी वतन वापसी की गुहार

Updated at : 01 Jan 2024 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह : सऊदी में फंसे मजदूरों ने फिर लगायी वतन वापसी की गुहार

सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 मजदूरों ने साल के अंतिम दिन फिर सरकार से वतन वापसी को लेकर गुहार लगायी है. पांचवीं बार मजदूरों ने वीडियो साझा करते हुए अपनी पीड़ा सुनायी है.

विज्ञापन

सऊदी अरब में फंसे झारखंड के 45 मजदूरों ने साल के अंतिम दिन फिर सरकार से वतन वापसी को लेकर गुहार लगायी है. पांचवीं बार मजदूरों ने वीडियो साझा करते हुए अपनी पीड़ा सुनायी है. कहा है कि उनके सामने अब भोजन का संकट खड़ा हो गया है. खाने-पीने के लिए कुछ नहीं है और ना ही पैसे हैं. कहा कि सरकार वतन वापसी कराने में पहल करे, ताकि वह सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें. मालूम रहे कि 11 मई को सभी मजदूर कॉमर्शियल टेक्नोलॉजी कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट पर ट्रांसमिशन लाइन में काम करने के लिए सऊदी अरब गये थे. कंपनी सात महीना काम करवाकर दो महीने की मजदूरी दी है. बकाया मांगने पर टालमटोल करने लगी. इसके बाद मजदूरों ने हड़ताल की तो कंपनी ने खाना-पीना देना तक बंद कर दिया. फंसे हुए मजदूरों में बगोदर प्रखंड के तारानारी के अर्जुन महतो, भागीरथ महतो, टेकलाल महतो, बेको के संतोष साव, महेश साव, कामेश्वर साव, खेतको के महेश महतो, रीतलाल महतो, विजय महतो, मुंडरो के अशोक महतो, जरमुन्ने के सोहन कुमार, समेत गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के विभिन्न प्रखंड के हैं.

प्रवासी श्रमिक का शव पहुंचने पर मातम

देवरी प्रखंड के जमडीहा गांव निवासी प्रवासी श्रमिक हाकिम अंसारी (43) का पार्थिव शरीर रविवार को गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. प्रवासी श्रमिक की मौत हो जाने की घटना की सूचना पर जमुआ के विधायक केदार हाजरा ने जमडीहा पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी. मृतक हाकिम अंसारी के भाई जैनुल अंसारी के मुताबिक हाकिम अंसारी महाराष्ट्र के भंडारा में चालक था. बीते गुरुवार (28 दिसंबर) को अचानक सीने में तेज दर्द होने की जानकारी परिजनों को फोन से दी. दर्द से राहत मिलने के बाद फोन करने की बात कही. दुबारा फोन करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी.

Also Read: गिरिडीह : अहिल्यापुर में पशु लदे 11 वाहन पकड़ाये, 72 मवेशी बरामद, बिहार से धनबाद की ओर जा रहा था वाहन

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola